HomeRELIGIOUSMahanavami Pujan: श्री बुढ़िया माता मंदिर में महानवमी पर भक्तों का तांता,5,000...

Mahanavami Pujan: श्री बुढ़िया माता मंदिर में महानवमी पर भक्तों का तांता,5,000 से अधिक लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Mahanavami Pujan: श्री बुढ़िया माता मंदिर में महानवमी पर भक्तों का तांता,5,000 से अधिक लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Mahanavami Pujan: नगरपालिका परिषद पडरौना के मानस कॉलोनी में स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर में महानवमी के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

महानवमी पूजन और हवन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के बाद आयोजित प्रसाद वितरण में 5,000 से अधिक भक्तों ने हिस्सा लिया।

मंदिर के मुख्य पुजारी महंत वीरेंद्र जी महाराज ने बताया कि श्री बुढ़िया माता अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं।

उन्होंने मंदिर के प्राचीन इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि सैकड़ों वर्ष पहले बंजारों ने वन देवी के रूप में माता की पिंडियों की स्थापना की थी।

वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाकर इसे नया स्वरूप प्रदान किया है।

पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि मंदिर परिसर के विकास के बाद दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

उन्होंने बताया कि माता के आशीर्वाद से मंदिर के पीछे झरही जलक्षेत्र को छठ घाट के रूप में विकसित किया गया है।

साथ ही पूरे क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य चल रहा है।

इसी कड़ी में मंदिर परिसर में शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है और 108 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

जायसवाल ने कहा, “श्री बुढ़िया माता यहां साक्षात रूप में विराजमान हैं और उनका चमत्कार इस प्रांगण में महसूस किया जा सकता है।

इस अवसर पर उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, सुशीला देवी, प्रियंका जायसवाल, मोनिका गुप्ता, सावित्री शर्मा, सविता गुप्ता, नीलम तिवारी,

एडवोकेट अरविंद कुशवाहा, सुभाष मद्धेशिया, चंद्रशेखर मद्धेशिया, अभय सिंह, रामु पाण्डेय, रितेश जायसवाल, विनय पाण्डेय, सोनू शर्मा, अंशु जायसवाल, संजय सिंह,

अभय मारोदिया, सुनील चौहान, उषा देवी, सीमा देवी, निशा कुमारी, रोशनी, अर्पिता कुमारी, सुभाष सिंह, जयप्रकाश मद्धेशिया, साधु मद्धेशिया, अशोक गुप्ता,

बाबूलाल गुप्ता, मनोज सिंह, ब्रजेश शर्मा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, छोटे गुप्ता, अनिल तिवारी, अभ्यानन्द चौबे, सतेंद्र यादव, आलोक विश्वकर्मा, शिव मद्धेशिया, प्रमोद मोदनवाल सहित हजारों भक्तगण मौजूद रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read