HomeRELIGIOUSक्या इस बार महानवमी पर मिलेगा अवकाश? सीएम योगी तक पहुंची मांग

क्या इस बार महानवमी पर मिलेगा अवकाश? सीएम योगी तक पहुंची मांग

शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 19 अक्तूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। संगठनों का कहना है कि 18 अक्तूबर को रविवार और 20 अक्तूबर को दशहरे का अवकाश है। ऐसे में 19 अक्तूबर को भी छुट्टी मिलने से लगातार तीन दिन का अवकाश मिलेगा और शिक्षक-कर्मचारी महानवमी के धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो सकेंगे।

शारदीय नवरात्र में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस बार अष्टमी का कन्या पूजन 18 अक्तूबर और नवमी का पूजन 19 अक्तूबर को किया जाएगा। 20 अक्तूबर को सुबह 9:34 बजे तक भी नवमी पूजन कर सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि काशी पंचांग के मुताबिक:

  • अष्टमी तिथि 18 अक्तूबर को सुबह 5:54 बजे से 19 अक्तूबर सुबह 6:53 बजे तक रहेगी।
  • नवमी तिथि 19 अक्तूबर सुबह 6:53 बजे से 20 अक्तूबर सुबह 9:34 बजे तक है।
  • कन्या पूजन में नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर चरण धोने, तिलक लगाने, चुनरी ओढ़ाने और हलवा-पूरी व चने का भोजन कराने की परंपरा है।
  • साथ में एक बालक को भैरव स्वरूप मानकर भोजन कराया जाता है।
  • 20 अक्तूबर को नवमी तिथि समाप्त होने के बाद दशमी लगेगी। इसी दिन व्रत का पारण, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और विजयदशमी पर्व मनाया जाएगा।
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read