HomeRELIGIOUSKalash Yatra:श्रीमद्भागवत कथा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा, 501 कन्याओं ने कलश...

Kalash Yatra:श्रीमद्भागवत कथा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा, 501 कन्याओं ने कलश में भरा जल

Kalash Yatra:श्रीमद्भागवत कथा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा, 501 कन्याओं ने कलश में भरा जल

Kalash Yatra:  कुशीनगर जनपद के विकास खंड कप्तानगंज के पकड़ी चौराहा पर आयोजित सार्वजनिक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा हेतु बुधवार को भब्य कलश यात्रा निकाली गई ।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा ।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु बैण्ड बाजा की थाप पर थिरकते पकड़ी चौराहा स्थित आयोजन स्थल शुभ विवाह वाटिका एण्ड मैरेज हाल से शिव मंदिर,सोहरौना, लखिमा, तवक्कलपुर होते होलिया गांव के श्रीराम जानकी मंदिर स्थित पोखरें पर पहुंचें ।

जहां कलश यात्रा में शामिल 501 कन्याओं ने पुरोहितों के मंत्रोचार के बीच कलश में जल भरा ।

जल भरने के बाद कलश यात्रा पुनः श्रीमद्भागवत कथा स्थल पकड़ी चौक पर पहुंची जहां कलश को कथा मण्डप में स्थापित किया गया ।

प्रधान प्रतिनिधि आनन्द सिंह ने बताया 12 फरवरी से 19 फरवरी तक शाम छः बजे से रात नौ बजे तक पं, राधेश्याम शास्त्री द्वारा श्रद्धालु श्रोताओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जायेगा ।

उन्नीस फरवरी को कथा का समापन तथा विशाल भण्डारा आयोजित किया जायेगा ।

इस दौरान कैलाश चन्द ओमप्रकाश सिंह आशुतोष सिंह शिब्बन लाल बृजेश सैनी अमर सिंह राजनाथ गिरी रामनरेश राजू मद्धेशिया अक्षयबर गुप्ता रमाशंकर आदि श्रद्धालुओं सहित सैंकड़ो माताएं बहनें कलश यात्रा में शामिल रही है ।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read