Sunday, May 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeRELIGIOUSVastu Shastra: वास्तु की इन गलतियों से अचानक उत्पन्न होती है धन...

Vastu Shastra: वास्तु की इन गलतियों से अचानक उत्पन्न होती है धन हानि और कार्यों में बाधा 

fok-media-samman-samaroh

Vastu Shastra: वास्तु की इन गलतियों से अचानक उत्पन्न होती है धन हानि और कार्यों में बाधा

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के वास्तु का परिवार के सदस्यों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कई बार वास्तु से जुड़ी छोटी-छोटी गलतियां अचानक से धन हानि और कार्यों में बाधा उत्पन्न होने की वजह बन सकती है।

कहा जाता है कि वास्तु की इन गलतियों से जीवन में कोई न कोई समस्या बनी रहती है और कड़ी मेहनत के बाद भी कार्य सफल नहीं होते हैं।

धन आगमन के मार्ग पर अवरोध उत्पन्न होते हैं और पारिवारिक जीवन में अशांति बनी रहती है,

लेकिन जीवन में सुख-शांति और स्थिरता लाने के लिए वास्तु से जुड़ी कुछ बातों को ध्यान में रखा जा सकता है

और जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं वास्तु के 10 आसान नियम…

वास्तु के 10 नियम :

वास्तु के अनुसार, घर के किसी भी नल से पानी टपकना एक अच्छा संकेत नहीं होता है। इससे व्यक्ति को धन हानि हो सकता है।

पैसा पानी की तरह बहता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए खराब नल को तुरंत ठीक करवाएं।

वास्तु के अनुसार, घर में वाशरूम की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।

वॉशरूम में मकड़ी का जाला नहीं लगने देना चाहिए और इसे तुरंत साफ कर देना चाहिए।

वास्तु में फर्श या दीवार में दरार भी शुभ नहीं माना गया है। इससे तुरंत ठीक करवा देना चाहिए।

वास्तु के नियमों के मुताबिक, बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए।

भोजन करने के बाद थाली को पलंग या टेबल के नीचे नहीं रखना चाहिए।

साथ ही दक्षिण दिशा में मुख करके नहीं बैठना चाहिए। भोजन हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में मुख करके खाना चाहिए।

वास्तु के अनुसार, घर के उत्तर दिशा में कूड़ा-कबाड़ नहीं रखना चाहिए। यह दिशा कुबेर देवता की मानी जाती है।

इसलिए इस दिशा को साफ-सूथरा रखना चाहिए और कूड़े-कचरे को तुरंत हटा देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-वैभव में वृद्धि होती है।

वास्तु के मुताबिक, घर पर गैस या चूल्हे के ऊपर हमेशा बर्तन चढ़ा रहना शुभ नहीं माना जाता है। पूजा घर के बाद किचन को सबसे पवित्र स्थान माना जाता है।

यहां देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए किचन को साफ-सूथरा रखना चाहिए। गैस-चूल्हे को भी गंदा नहीं छोड़ना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular