HomeRELIGIOUSKalash Yatra: 501 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में...

Kalash Yatra: 501 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में रुद्र महायज्ञ शुरू

Kalash Yatra: 501 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में रुद्र महायज्ञ शुरू

Kalash Yatra: कुशीनगर जनपद में नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के लक्ष्मीपुर गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ।

यज्ञाचार्य वशिष्ट पाण्डेय के मार्गदर्शन में 501 कन्याओं द्वारा भक्तिमय गीतों के बीच कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन कुमार दुवे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।सुबह मंदिर परिसर में पीले वस्त्रों में सजी 501 कन्याएं एकत्र हुईं।

गाजे-बाजे और भक्ति गीतों की स्वर लहरियों के साथ कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा शुरू की।

यह यात्रा परसौनी, नेबुआरायगंज, सेखुई, धरनीपट्टी होते हुए पनियहवा नारायणी घाट पहुंची।

वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडितों ने कलश में जल भरा।

यात्रा के दौरान पनियहवा पुलिस चौकी के समीप छितौनी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की, जिसकी सभी ने सराहना की।

कलश यात्रा के दौरान पांच मंदिरों का मिलान भी हुआ, जो इस आयोजन की भव्यता को और बढ़ाता है।

जल भरे कलश यज्ञ स्थल पर पहुंचे, जहां मंत्रोच्चार के बीच उन्हें स्थापित किया गया और रुद्र महायज्ञ की शुरुआत हुई।

रुद्र महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

इस अवसर पर ग्राम प्रधान लक्ष्मीपुर धीरज तिवारी, ग्राम प्रधान नौरंगिया व प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सन्तोष मणि त्रिपाठी, यज्ञ समिति के संयोजक रामछबिला पाण्डेय, श्री किशुन जयसवाल, रामशंकर यादव, हृदेश यादव, रमेश चंद दुवे, सोनू शुक्ला, बिनोद तिवारी, सम्भव मिश्र, नवल किशोर पाल, नथुनी राजभर, वकील राजभर, गंगेश यादव, सुरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक एकता और भक्ति भाव को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

यज्ञ समिति ने सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से इस नौ दिवसीय महायज्ञ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read