HomeRELIGIOUSSooryadev:एक महीने तक सूर्य रहेंगे कुंभ राशि में,इन पांच राशियों को होगा...

Sooryadev:एक महीने तक सूर्य रहेंगे कुंभ राशि में,इन पांच राशियों को होगा लाभ

Sooryadev:एक महीने तक सूर्य रहेंगे कुंभ राशि में,इन पांच राशियों को होगा लाभ

Sooryadev: सूर्य देव एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्यदेव ने 12 फरवरी को राशि परिवर्तन कर लिया है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं।

सूर्य 1 माह तक कुंभ राशि में रहेंगे। सूर्य के कुंभ राशि में रहने से सभी 12 राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है।

सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुथ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

आइए जानते हैं, सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ ही लाभ…

वृषभ राशि-

सूर्य गोचर से वृषभ राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों के व्यापार में विस्तार हो सकता है।

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के लिए यह अवधि शुभ रहने वाली है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन या पदोन्नति मिल सकती है।

सिंह राशि-

सिंह राशि वालों को शुभ फल मिलेगा। इस अवधि में आपको आकस्मिक धन लाभ होगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। शुक्र गोचर के प्रभाव से आपका कोई सपना सच हो सकता है।

कन्या राशि-

कन्या राशि वालों को सूर्य गोचर से सौभाग्य की प्राप्ति होगी। आपके कमाई के संसाधन बढ़ेंगे। आपके साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मानसिक परेशानी दूर होगी।

वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य गोचर आय में वृद्धि के अवसर लाएगा। इस अवधि में आपकी कमाई बढ़ सकती है। शुक्र गोचर के प्रभाव से आपको मनवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है। रुके हुए धन की वापसी संभव है। आय के नए स्रोत बनेंगे।

मकर राशि-

मकर राशि वालों के लिए सूर्य गोचर की अवधि बहुत ही भाग्यशाली रहने वाली है। इस अवधि में आपकी धन-दौलत दोगुना बढ़ेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिलने के योग है। इस अवधि में आपकी प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है।

डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read