HomeSPORTSWhatsApp: आपनी व्हाट्सएप से ऐसे चुटकियों में पता करें कौन कर रहा...

WhatsApp: आपनी व्हाट्सएप से ऐसे चुटकियों में पता करें कौन कर रहा है लोकेशन ट्रैक,जानें 

WhatsApp: आपनी व्हाट्सएप से ऐसे चुटकियों में पता करें कौन कर रहा है लोकेशन ट्रैक,जानें

WhatsApp: दुनिया भर में इस्तेमाल जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप यूजर्स को चैटिंग के साथ-साथ फोटो-विडियो शेयरिंग, वॉइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन पेमेंट, डॉक्यूमेंट शेयरिंग, लोकेशन शेयरिंग जैसे कई सारे फीचर्स देता है।

आज हम आपको WhatsApp पर मिलने वाले लोकेशन ट्रैकिंग से जुड़े एक बेहद खास फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

वैसे तो यह फीचर सहूलियत देने वाला है लेकिन ये गलती करने पर आपका बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

व्हाट्सऐप की इस सीक्रेट ट्रिक के बारे में जानना बहुत जरूरी है

अगर आप लोकेशन WhatsApp में लाइव लोकेशन फीचर का यूज करते हैं तो आपके लिए इस व्हाट्सऐप की इस सीक्रेट ट्रिक के बारे में जानना बहुत जरूरी है।

कई बार ऐसा होता है जब हमारे पास कोई आ रहा है तो हम उसे अपनी अपनी लोकेशन भेज देते हैं।

हम लाइव लोकेशन शेयर तो कर देते हैं लेकिन बाद में उसे बंद करना भूल जाते हैं तो इससे आपकी प्राइवेसी को खतरा है।

क्योंकि अगर आप लोकेशन शेयर कर उसे ऑफ करना भूल जाते हैं तो कोई भी आपकी लोकेशन ट्रैक कर सकता है।

WhatsApp के इस सीक्रेट फीचर की मदद से आप यह आसानी से जान सकते हैं कि आपने किस किस को अपनी लाइव लोकेशन सेंड की है और आप कैसे इसे बंद कर सकते हैं। आइए इस ट्रिक का पूरा प्रॉसेस बताते हैं।

WhatsApp की सीक्रेट लोकेशन ट्रिक

Step 1: अपने व्हाट्सऐप को ओपन करें।

Step 2: अब आपको डिस्प्ले पर दिखाई दे रहे 3 डॉट मैन्यू के आइकन पर क्लिक करना होगा।

Step 3: अब सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद प्राइवेसी वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 4: अब स्क्रॉल करके थोड़ा नीचे आना होगा और लोकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

जैसे ही लोकेशन पर क्लिक करेंगे आपको यह पता चल जाएगा कि आपने किन-किन को लाइव लोकेशन सेंड की है। अब यहां से लाइव लोकेशन को बंद कर सकते हैं।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read