HomeSPORTSSmartfone: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सितंबर ला रहा है 100W तक की...

Smartfone: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सितंबर ला रहा है 100W तक की चार्जिंग और 32MP तक के कैमरा वाले नए फोन,टॉप 5 लिस्ट में वनप्लस भी,जानें 

Smartfone: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सितंबर ला रहा है 100W तक की चार्जिंग और 32MP तक के कैमरा वाले नए फोन,टॉप 5 लिस्ट में वनप्लस भी,जानें

Smartfone: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सितंबर का महीना काफी एक्साइटिंग रहा।

सितंबर में iPhone 16 सीरीज, मोटोरोला रेजर 50 और वीवो T3 अल्ट्रा के साथ कई जबर्दस्त स्मार्टफोन्स की मार्केट में एंट्री हुई है।

सितंबर की तरह अक्टूबर में भी कई धाकड़ स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। इस महीने लॉन्च होने वाले फोन्स में वनप्लस, आइकू और लावा के साथ कई डिवाइस शामिल हैं।

इन अपकमिंग फोन्स में आपको 100 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग और 32 मेगापिक्सल तक का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं डीटेल।

1. वनप्लस 13

वनप्लस का यह अपकमिंग फोन पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। यह फोन इसी महीने चीन में लॉन्च हो सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 दे सकती है।

वनप्लस के इस फोन में आपको 6000mAh की बैटरी मिलेगी। यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

2. सैमसंग गैलेक्सी S24 FE

सैमंसग ने हाल में इस फोन को ऑफिशियली अनाउंस किया है। भारत में इसकी सेल 3 अक्टूबर से शुरू होगी।

सैमसंग का यह फोन 8जीबी तक की रैम और 512जीबीतक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको Exynos 2400e चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।

वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। IP68 रेटिंग वाले इस फोन में दी गई बैटरी 4700mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

3. लावा अग्नि 3

लावा का यह फोन भारत में 4 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। फोन में आपको फुल एचडी+ रेजॉलूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दे सकती है।

फोन 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

फोन की बैटरी 5000mAh की हो सकती है, जो 66 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

4. इन्फिनिक्स जीरो फ्लिप

इन्फिनिक्स का यह फोन भी इसी महीने लॉन्च हो सकता है। कुछ देशों में इस फोन की एंट्री हो चुकी है।

फीचर्स की बात करें, तो इन्फिनिक्स के इस फोन में आपको 6.9 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा।

यह 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन का कवर डिस्प्ले 3.64 इंच का है।

8जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर दिया गया है।

फोन में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरे लगे हैं। वहीं, इसका सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है।

5. iQOO 13

कंपनी का यह फोन इसी महीने चीन में लॉन्च होने वाला है। फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर देने वाली है।

इसमें 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।

फोन में ऑफर की जाने वाली बैटरी 6150mAh की हो सकती है। यह फोन भी 100W की फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read