HomeRELIGIOUSVastu Tips : सुख- समृद्धि के लिए मनीप्लांट तुलसी से भी ज्यादा...

Vastu Tips : सुख- समृद्धि के लिए मनीप्लांट तुलसी से भी ज्यादा शुभ हैं ये 5 पौधे, घर में लगा लिया तो नोट गिनते- गिनते थक जाएंगे

Vastu Tips : सुख- समृद्धि के लिए मनीप्लांट तुलसी से भी ज्यादा शुभ हैं ये 5 पौधे, घर में लगा लिया तो नोट गिनते- गिनते थक जाएंगे

Vastu Tips : कष्टों के निवारण और सुख- समृद्धि के लिए घर में पेड़-पौधे लगाना सनातन धर्म में शुभ माना जाता है.

वास्तु शास्त्र में पांच ऐसे पौधों का वर्णन किया गया है, जिन्हें घर में लगाने से घर खुशियों का स्वर्ग बन जाएगा और मां लक्ष्मी का वहां बसेरा हो जाएगा.

अशोक का पेड़

वास्तु शास्त्र में अशोक के पेड़ को बहुत शुभ माना गया है. कहते हैं कि घर के मेन गेट के दोनों ओर इस पेड़ को लगाने से नकारात्मक शक्तियों का

प्रवेश रुक जाता है. साथ ही उस घर में धन- समृद्धि का प्रवाह बढ़ना शुरू हो जाता है, जिससे उस परिवार के लोग खुशियों में खेलते हैं.

शमी का पौधा

ज्योतिष शास्त्र में शमी पौधे का संबंध शनि ग्रह से माना गया है. यही वजह है कि शनि देव को प्रसन्न करने के लिए इस वृक्ष की उपासना का महत्व

बताया गया है. आप चाहें तो घर के मुख्य द्वार के बायीं ओर इसका पौधा लगा सकते हैं या फिर गमले में भी इसे लगा सकते हैं.

केले का पेड़

वास्तुविदों के मुताबिक केले का पेड़ भगवान विष्णु को बहुत प्रिय माना जाता है.

कहते हैं कि यह पेड़ न केवल घर में खुशियों का संचार करने वाला होता है बल्कि बुरी शक्तियों को भी दूर रखता है.

इस पेड़ को ईशान कोण में लगाना शुभ माना जाता है. गुरुवार को इस पेड़ की पूजा से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है.

अश्वगंधा का पेड़

अश्वगंधा का पौधा धार्मिकता के हिसाब से तो शुभ होता ही है, साथ ही इसके अनेक आयुर्वेदिक गुण भी हैं.

कहते हैं कि अश्वगंधा की जड़ से न केवल केतु ग्रह शांत हो जाते हैं बल्कि घर के सारे वास्तु दोष भी मिट जाते हैं.

किसी तरह की बीमारी में भी अश्वगंधा के पत्ते, छाल और जड़ बहुत काम आते हैं.

श्वेतार्क का पेड़

वास्तु शास्त्र के मुताबिक दूध वाले पौधों का घर के अंदर लगाना वैसे तो अशुभ होता है लेकिन श्वेतार्क इसका अपवाद है.

भगवान गणेश का प्रिय होने की वजह से यह पौधा शुभ फल प्रदान करता है. इस पौधे की जल,

अक्षत और चावल से सेवा करने पर घर में धन का प्रवाह बढ़ता है. इसके फूलों से भोलेनाथ की पूजा करने पर वे बेहद प्रसन्न होते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. COMPUTER JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read