HomeRELIGIOUSSolar eclipse: इस वर्ष के मार्च मे लगेगा साल का पहला सूर्य...

Solar eclipse: इस वर्ष के मार्च मे लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण,जानिए क्या भारत में भी आएगा नजर?

Solar eclipse: इस वर्ष के मार्च मे लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण,जानिए क्या भारत में भी आएगा नजर?

Solar eclipse: सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जिसका हिंदू धर्म में धार्मिक महत्व भी है।

मान्यता है कि सूर्य ग्रहण से नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

जिसके कारण ग्रहण काल में शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर ही लगता है।

साल 2025 में कुल चार ग्रहण लगेंगे, जिनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं।

साल का पहला सूर्य ग्रहण मार्च महीने में लगेगा। जानें साल के पहले सूर्य ग्रहण की तारीख व क्या भारत में आएगा नजर:

साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा

साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र मास की अमावस्या को लगेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025, शनिवार को लगेगा।

यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है,

जब चंद्रमा की परछाई सूर्य के पूरे हिस्से को नहीं बल्कि एक भाग को ही ढकती है।

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण का समय

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 02 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगा और शाम 06 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

किस राशि में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा।

क्या भारत में नजर आएगा यह ग्रहण

वर्ष 2025 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। भारत में नजर नहीं आने के कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू होता है।

नासा की वेबसाइट के अनुसार, इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, अटलांटिक व आर्कटिक महासागर के हिस्सों में देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण क्या होता है

सूर्यग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जब सूर्य व पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है।

ग्रहण के समय चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य को ढक लेता है और पृथ्वी पर अंधेरा हो जाता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read