HomeRELIGIOUSAstrology:साल 2025 में बुध करेंगे धनु राशि में प्रवेश,इन राशियों को होगा...

Astrology:साल 2025 में बुध करेंगे धनु राशि में प्रवेश,इन राशियों को होगा लाभ तो ये राशि वाले रहें सावधान

Astrology:साल 2025 में बुध करेंगे धनु राशि में प्रवेश,इन राशियों को होगा लाभ तो ये राशि वाले रहें सावधान

Astrology: ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है।

बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो अशुभ होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

2025 की शुरुआत में यानी 4 जनवरी, 2025 को बुध वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार बुध के धनु राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी।

मेष राशि– भाग्य में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि– पुत्र, संतान से दूरी और बौद्धिक क्षमता खराब होगी। आर्थिक संकट आ सकता है।

मिथुन राशि– पारिवारिक जीवन अच्छा होगा। पति-पत्नी से निकटता बढ़ेगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी और आर्थिक मामले सुलझेंगे।

कर्क राशि– नर्व से संबंधित और त्वचा से संबंधित परेशानी होगी, लेकिन गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा।

सिंह राशि– कैलकुलेशन बढ़ जाएगा जीवन के प्रति। बच्चे आज्ञा का पालन करेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा।

खासकर अर्थशास्त्र के विद्यार्थी हैं, उनके लिए बहुत अच्छा। जो अकाउंट्स पढ़ते हैं, फाइनेंस पढ़ते हैं, उनके लिए अच्छा समय रहेगा।

कन्या राशि– भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे और घर में कुछ उत्सव का माहौल रहेगा।

तुला राशि– व्यावसायिक बुद्धि बढ़ेगी। अपनों का साथ होगा और व्यवसाय में तरक्की करेंगे।

वृश्चिक राशि– धन-लाभ होगा और वाक् पटुता बढ़ेगी।

धनु राशि– जीवनसाथी से समिपता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मकर राशि– खर्च की अधिकता होगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है।

कुंभ राशि– आर्थिक मामले सुलझेंगे। व्यापारिक यात्रा होने के संकेत हैं।

मीन राशि– व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और किसी नए व्यापार की शुरुआत होगी।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read