HomeRELIGIOUSShani Dev: ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मीन राशि में प्रवेश करते ही...

Shani Dev: ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मीन राशि में प्रवेश करते ही शनि होंगे उदित,इन राशियों को होगा लाभ

Shani Dev: ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मीन राशि में प्रवेश करते ही शनि होंगे उदित,इन राशियों को होगा लाभ

Shani Dev: शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है।

शनि के राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं। 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

शनि मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही उदित भी हो जाएंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनि के राशि परिवर्तन और उदित होने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा।

इन राशि वालों को धन-लाभ होना तय है। आइए जानते हैं, शनि के राशि परिवर्तन और उदित होने से किन राशि वालों को होगा फायदा-

मेष राशि-

शुभ परिणाम मिलेंगे। इस दौरान वाहन और भूमि की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आप अपनी बुद्धि के बल पर धन अर्जित करेंगे। जमीन से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि-

आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरीपेशा वाले जातकों को नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है।

व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। निवेश के लिए यह समय उत्तम है।

कन्या राशि-

आपको करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। कन्या राशि के जातकों को हर काम में सफलता हासिल होगी। धन लाभ के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read