Google News गूगल कंपनी का एक सोर्स (माध्यम) है जहाँ पर विश्वसनीय खबरों को प्रकाशित करने वाली न्यूज़ से संबंधित हजारों websites रजिस्टर की जाती हैं। गूगल न्यूज़ पर किसी भी वेबसाइट को विश्वसनीयता के आधार पर ही रजिस्टर करता है। Google News पर Websites Approval कराने के लिए इस तरह आवेदन करें।
Google News पर Website रजिस्टर करने का महत्त्व
गूगल न्यूज़ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टि से खबरों का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। यह एक न्यूज़ एग्रीगेटर (aggregator) की तरह काम करता है। गूगल न्यूज़ पर पूरी दुनिया के करोड़ों पाठक विश्वास के साथ ख़बरें पढ़ते हैं। ख़बर के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। गूगल न्यूज़ पर वेबसाइट रजिस्टर करने के बहुत से लाभ हैं। जिनमें से दो बड़े लाभ यह हैं कि वेबसाइट पर आर्गेनिक ट्रैफिक बढ़ता है जिससे वेबसाइट गूगल सर्च में दिखने लगती है। दूसरा लाभ यह मिलता है वेबसाइट की विश्वसनीयता बढ़ जाती है। यदि किसी व्यक्ति से हम अपनी वेबसाइट के बारे में बताते हुए यह कहते हैं कि मेरी वेबसाइट गूगल पर रजिस्टर है तो सामने वाले पर काफी प्रभाव पड़ता है।
Google News पर Website रजिस्टर करने का सही तरीका
गूगल न्यूज़ पर प्रति दिन लाखों लोग अपनी वेबसाइट रजिस्टर करने के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन गूगल की गाइडलाइन्स के मुताबिक कुछ मुट्ठी भर लोगों को ही सफलता मिलती है। यहाँ हम आपको गूगल न्यूज़ पर अपनी वेबसाइट रजिस्टर करने का सही तरीका बताएंगे।
1- सबसे पहले गूगल न्यूज़ पब्लिशर सेंटर पर जाना है।
यहाँ क्लिक करें: Google News Publisher Center
2- इसके बाद उस जी-मेल से लॉगिन करें या सेलेक्ट करें जिससे रजिस्टर करना है।
3- सबसे पहले आपसे वेबसाइट का यूआरएल (वेबसाइट का लिंक) जोड़ने के लिए मांगा जायेगा (Get started with Publisher Center: Add a publication to begin using Publisher Center’s products and resources). डोमेन नेम या वेबसाइट के नाम को गूगल की भाषा में “पब्लिकेशन” (Publication) भी कहा जाता है।

यहाँ पर आपसे दो प्रकार से वेबसाइट लिंक मांगा जाता है:
(i) https://www.thegandhigiri.com जिसका मतलब होता है कि केवल इसी वेब पेज को रजिस्टर करना है?
(ii) thegandhigiri.com इसका मतलब होता है कि इस वेब पेज के साथ साथ इनके अंतर्गत बने सभी पेजेज को रजिस्टर करना है?
ज्यादातर लोग thegandhigiri.com का प्रयोग करते हैं जिससे कि उनकी वेबसाइट का सभी पेज गूगल न्यूज़ पर प्रदर्शित हो सके। इसके साथ ही वेबसाइट या पब्लिकेशन का नाम, लोकेशन (देश) और भाषा पूछता है। सभी कुछ भरने के बाद Add Publication पर क्लिक करें।
4- इसके बाद Explore products नाम से पेज खुलेगा जहाँ Google News और Reader Revenue Manager के नाम से दो बॉक्स खुलेंगे। आपको Google News बॉक्स को open करना है। इसके बाद Edit पर क्लिक करना है।


5- Google News पर Websites Approval करने से पहले एक बात का विशेष ध्यान रखें कि आपकी वेबसाइट Google Search Console पर पहले से verified होना बहुत जरुरी है। इसके बाद General ऑप्शन पर आपको Basic information भरना है। जैसे कि, पब्लिकेशन केटेगरी जो News & Politics सेलेक्ट करना चाहिए। Distribution को Worldwide ही रहने दें। Google properties को भी Allow all properties ही रहने दें और Next पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

6- अब आपको Content Settings में New Section सेलेक्ट करना है। मैं सुझाव दूंगा की आवेदन के समय केवल एक ही सेक्शन चुने। Feed विकल्प बेहतर होगा जिसे आसानी से सबमिट किया जा सकता है। यह कुछ इस प्रकार का होगा: https://www.thegandhigiri.com/feed जोड़ने के बाद Save कर लें फिर Next पर क्लिक करें।

7- अब आपको Review and Publish से पहले तीन काम करने है:
(i) आपको अपनी Google Search Console पर verified करना है। यदि पहले से है तो कोई आवशयकता नहीं।
(ii) Settings में जाकर Points of contact में अपनी मेल-आईडी डालना है और Technical issues को सेलेक्ट करना है।


(iii) इसके बाद आपको Visual styles में जाकर वेबसाइट या पब्लिकेशन का logo सेलेक्ट करना है। Logo अपलोड करते समय इन बातों का ध्यान रखें कि आपको तीन प्रकार का logo बनाना है:

- पहला Square logo जो कम से कम 512×512 (लंबाईxचौड़ाई) का .PNG या .JPG फॉर्मेट में होना चाहिए।
- दूसरा Light Theme के लिए Rectangle होना चाहिए जो कम से कम 200 पिक्सल का होना चाहिए।
- तीसरा Dark Theme के लिए Rectangle होना चाहिए जो कम से कम 200 पिक्सल का होना चाहिए।
8- इतना सब कुछ करने के बाद Review and Publish पर वापस लौट आइये जहां आपको Content Sections में 1 empty section का error दिखेगा। इससे घबराएं नहीं, बल्कि अपनी वेबसाइट पर जा कर कुछ नए पोस्ट पब्लिश करें। 24 घंटे बाद फिर से जब आप Review and Publish आएंगे तो देखेंगे कि error हट जायेगा और आपका पब्लिकेशन सबमिट और रिव्यु के लिए “Publish” का बटन दिखेगा। Publish बटन को दबाएं और गूगल को रिव्यु करने दें ।
24 घंटे से लेकर एक माह तक गूगल आपकी वेबसाइट (पब्लिकेशन) को रिव्यु करेगा। अगर सब कुछ गूगल गाइडलाइन्स के मुताबिक हुआ तो पहली बार में ही Google News पर आपकी Websites को Approval मिल जायेगा।
यदि गूगल गाइडलाइन्स के विरुद्ध आपकी वेबसाइट (पब्लिकेशन) में कुछ खामियां मिलती हैं तो गूगल आपको मेल के माध्यम से सूचित करेगा। खामियां दूर करने के बाद आप फिर से आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Google News Publisher पर नहीं हो रही आपकी वेबसाइट पब्लिश? जानिए कारण और निवारण









