HomeCRIMEक्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर रेप के आरोप में...

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर रेप के आरोप में FIR

भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने आरोप लगाया है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद कैफ ने शादी का वादा तोड़ दिया जिसके बाद उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। यह मामला लखनऊ के आशियाना पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। वहीं, उनके बड़े भाई मोहम्मद हसीब के खिलाफ भी जान से मारने की धमकी देने का एक अलग मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैफ पर महिला के गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता का कहना है कि वह गाजियाबाद में रहती थी जहां एक कॉमन दोस्त के ज़रिए उसकी मुलाकात मोहम्मद कैफ से हुई। उनकी बातचीत से दोस्ती हुई और फिर कई बार मुलाकातें हुईं। महिला ने मोहम्मद कैफ से शादी करने की इच्छा जताई, जबकि उसने उन्हें बताया था कि वह तलाकशुदा है और उसका एक बेटा है। शिकायत के अनुसार कैफ ने इन बातों पर कोई आपत्ति नहीं जताई और उससे शादी करने का वादा किया।

बदतमीज़ी और मारपीट के आरोप

महिला का आरोप है कि 9 सितंबर, 2023 को कैफ ने उसे कोलकाता बुलाया जहां एक होटल में उनके बीच शारीरिक संबंध बने। इसके बाद जब भी उसने शादी की बात छेड़ी, कैफ ने IPL नीलामी का बहाना बनाकर बात टाल दी। उसने कहा कि IPL नीलामी खत्म होने के बाद मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक बातचीत के लिए उसे 19 मई को अमरोहा बुलाया गया था। आरोप है कि वहां मोहम्मद कैफ के बड़े भाई ने उसके साथ बदतमीज़ी की और उसे धमकी दी। इस घटना के बाद महिला अमरोहा से आशियाना लौट आई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read