HomeSPORTSVivo लांच कर रही है V सीरीज का यह नया फोन,जबरदस्त चार्जर...

Vivo लांच कर रही है V सीरीज का यह नया फोन,जबरदस्त चार्जर के साथ फीचर और स्पेसिफिकेशन

Vivo लांच कर रही है V सीरीज का यह नया फोन,जबरदस्त चार्जर के साथ फीचर और स्पेसिफिकेशन

Vivo: वीवो फोन अपनी V सीरीज के नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Vivo V50 है। फोन की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है।

इसी बीच यह फोन मलेशिया के SIRIM डेटाबेस में लिस्ट हो गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन की लॉन्च डेट अब ज्यादा दूर नहीं है।

लिस्टिंग के अनुसार वीवो के इस फोन का मॉडल नंबर V2427 है। इससे पहले भी यह अपकमिंग फोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर दिख चुका है।

ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन जल्द मार्केट में एंट्री कर सकता है।

फोन की फीचर्स के बारे में मलेशियन लिस्टिंग में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कुछ पिछली लीक्स में इस फोन के फीचर्स का जिक्र किया गया था।

दो वेरिएंट में आ सकता है फोन

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन में V40 की तरह पिल शेप कैमरा मॉड्यूल देने वाली है, जो Zeiss ब्रैंडिंग के साथ आएगा। दूसरी तरह ऐसी लीक्स भी हैं,

जिनमें कहा गया है कि फोन वीवो S20 का रीब्रैंडेड वर्जन होगा, लेकिन इसमें छोटी बैटरी और स्लिम डिजाइन दिया जाएगा।

NCC सर्टिफिकेशन के अनुसार यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन- 12जीबी+256जीबी और 12जीबी+512जीबी में आएगा।

फोन की बैटरी मिलेगी 6000mAh

फोन की बैटरी 6000mAh की हो सकती है, जो 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 के साथ आ सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें कंपनी वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, एनएफसी और जीपीएस जैसे ऑप्शन दे सकती है।

वीवो S20 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 6.67 इंच का 1.5K डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

फोन 16जीबी तक की LPDDR4x रैम और 512जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 दे रही है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीवो का यह फोन 6500mAh की बैटरी से लैस है।

यह बैटरी 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read