HomeSPORTSSumsung Galaxy: समसैंग गैलक्सी सीरीज का टैबलेट  हुआ लॉन्च,भारत में इतनी रखी...

Sumsung Galaxy: समसैंग गैलक्सी सीरीज का टैबलेट  हुआ लॉन्च,भारत में इतनी रखी गई कीमत

Sumsung Galaxy: समसैंग गैलक्सी सीरीज का टैबलेट  हुआ लॉन्च,भारत में इतनी रखी गई कीमत

Sumsung Galaxy: साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने भारतीय मार्केट में अपनी नई Galaxy Tab S10 सीरीज के टैबलेट लॉन्च कर दिए हैं

और इन्हें Galaxy S24 FE के साथ ही पेश किया गया था। नए लाइनअप में दो टैबलेट Galaxy Tab S10 Plus और Tab S10 Ultra शामिल किए गए हैं।

नए टैबलेट लाइनअप में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है

और दोनों टैबलेट्स के बेस वेरियंट में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है। नए टैबलेट्स में IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस दी गई है।

सैमसंग ने Galaxy Tab S10 Plus WiFi की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट के लिए 90,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा इसी स्टोरेज ऑप्शन का 5G वेरियंट 104,999 रुपये कीमत पर लॉन्च हुआ है।

इसके अलावा Galaxy Tab S10 Ultra WiFi के इसी रैम और स्टोरेज वेरियंट की कीमत 108,999 रुपये रखी गई है।

ग्राहक 512GB स्टोरेज वाले WiFi वेरियंट को 119,999 रुपये कीमत पर खरीद सकते हैं।

ब्रैंड ने Ultra मॉडल के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले 5G वेरियंट की कीमत 122,999 रुपये रखी है।

वहीं, इसी तरह 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले 5G वेरियंट को 133,999 रुपये कीमत पर पेश किया गया है।

दोनों ही टैबलेट्स को दो कलर ऑप्शंस- प्लेटिनम सिल्वर और मूनस्टोन ग्रे में खरीदा जा सकेगा।

ऐसे हैं नए Galaxy Tab S10 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस

Galaxy Tab S10 Plus में 12.4 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है और इसपर एंटी रिफ्लेक्शन कोटिंग मिलती है।

डिवाइस में 10090mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

इस डिवाइस में Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। नॉच फ्री डिजाइन के लिए इस डिवाइस में 12MP वाइट एंगल फ्रंट कैमरा बेजल्स में ही मिलता है।

वहीं, Samsung Galaxy Tab S10 Ultra में 14.6 इंच का OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है।

इसमें 12MP वाइड-एंगल सेंसर और 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर कैमरा सेटअप में मिलता है। इस टैबलेट में 11,200mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।

इसके अलावा WiFi 7 और सब-6GHz सपोर्ट मिलता है। दोनों ही टैबलेट्स Galaxy Home AI डिवाइस की तरह काम करते हैं।

यूजर्स टैबलेट की मदद से अपने घर का 3D मैप व्यू तैयार कर सकते हैं और स्मार्ट डिवाइसेज को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

साथ ही नए डिवाइसेज में Galaxy AI Assistant, Circle to Search, Sketch to Image और Note Assist जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read