HomeSPORTSSmart fone:मात्र इतने में मिल रहा इस ब्रांड्स का फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन,यह चार...

Smart fone:मात्र इतने में मिल रहा इस ब्रांड्स का फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन,यह चार मॉडल पर भारी डिस्काउंट

Smart fone:मात्र इतने में मिल रहा इस ब्रांड्स का फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन,यह चार मॉडल पर भारी डिस्काउंट

Smart fone: नए साल में स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन भारी डिस्काउंट के साथ, तो यह खरीदारी करने का सही समय हो सकता है।

नया साल शुरू होने से पहले कई स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने फोन पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। ऑनर भी इसमें पीछे नहीं है।

दरअसल, अमेजन पर चल रही Honor Days Sale में ऑनर के स्मार्टफोन्स सस्ते मिल रहे हैं। सेल 29 दिसंबर को समाप्त होने वाली है।

अगर आप भी नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो तुरंत इन डील्स का फायदा उठा लीजिए।

सेल में ऑनर का एक फ्लैगशिप फोन अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 13,000 रुपये कम में मिल रहा है। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा बेस्ट….

Honor 200 Lite 5G

अमेजन पर यह फोन ऑफर में 18,999 रुपये में मिल रहा है। इस कीमत में फोन का 8GB स्टैंडर्ड रैम, 8GB वर्चुअल रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है।

फोन में 108 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए, फोन में 50 मेगापिक्सेल AI कैमरा है। फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है।

फोन मीडियाटे डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट से लैस है। फोन में 35W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh बैटरी है।

Honor 200 5G

लॉन्च के समय, इस फोन के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये थी लेकिन वर्तमान में यह अमेजन पर 26,999 रुपये में मिल रहा है।

इतना ही नहीं, फोन पर 3,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसे अप्लाई करने के बाद फोन की प्रभावी कीमत 23,999 रुपये रह जाएगी।

यानी ऑफर के बाद इसे लॉन्च प्राइस से सीधे 11,000 रुपये कम में खरीदा जा सकता है।

फोन में 6.7 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 50 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा, स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5200mAh बैटरी है।

Honor 200 Pro 5G

लॉन्च के समय, इसके एकमात्र 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 57,999 रुपये थी लेकिन वर्तमान में यह अमेजन पर 44,999 रुपये में मिल रहा है,

यानी लॉन्च प्राइस से सीधे 13,000 रुपये कम में। बैंक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है।

फोन में 6.78 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 50 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा, स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5200mAh बैटरी है।

प्रो वेरिएंट में 66W वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है।

HONOR X9b 5G

अपने मजबूत डिस्प्ले के लिए पॉपुलर यह फोन अमेजन पर ऑफर में 24,999 रुपये में मिल रहा है। इस कीमत में फोन का 8GB+256GB वेरिएंट मिलेगा।

बैंक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है।

फोन में 6.78 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ 108 मेगापिक्सेल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 16 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा, स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर और 35W फास्ट चार्जिंग के साथ 5800mAh बैटरी है।

फोन अपने अल्ट्रा-बाउंस एंटी ड्रॉप डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के लिए पॉपुलर है, जिससे बदौलत फोन का डिस्प्ले अचानक गिरने पर टूटता-फूटता नहीं है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read