HomeSPORTSSAR Value:स्मार्टफोन खरीदते समय SAR Value पर भी रखें ध्यान, मोबाइल का...

SAR Value:स्मार्टफोन खरीदते समय SAR Value पर भी रखें ध्यान, मोबाइल का रेडिएशन देगा दिमागी बीमारी,जानें. 

SAR Value:स्मार्टफोन खरीदते समय SAR Value पर भी रखें ध्यान, मोबाइल का रेडिएशन देगा दिमागी बीमारी,जानें.

SAR Value: स्मार्टफोन का इस्तेमाल ज्यादातर लोग कर रहे हैं. आजकल तो एक से बढ़कर एक फीचर्स फोन में आ रहे हैं.

अक्सर स्मार्टफोन खरीदते समय यूजर्स फोन का कैमरा, बैटरी और स्टोरेज तो चेक करते हैं लेकिन कितने ही ऐसे यूजर्स होंगे जो स्मार्टफोन खरीदते समय उसकी SAR value पर भी ध्यान देते हैं?

ज्यादातर लोग स्मार्टफोन खरीदते समय उसकी SAR value चेक नहीं करते.

अगर स्मार्टफोन की SAR value ज्यादा हो तो दिमागी रूप से बीमार हो सकते हैं.

स्मार्टफोन खरीदते समय SAR value पर भी ध्यान देना भी जरूरी है.

क्या होती है SAR value

SAR का पूरा नाम Specific Absorption Rate (स्पेसिफिक ऑब्जर्शन रेट) है.

ये मोबाइल से निकलने वाले रेडिएशन नापने का तरीका होता है. एक स्पेसिफिक ऑब्जर्शन रेट हर एक मोबाइल का होता है.

अगर फोन की SAR वेल्यू तय मानकों से ज्यादा होती है तो इस वजह से शरीर को नुकसाान हो सकता है.

मोबाइल फोन के लिए सार वैल्यू (SAR) भारत में 1.6 वॉट प्रति किलोग्राम (W/kg) से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने यह वैल्यू तय की है. हालांकि SAR वेल्यू कम हो तो नुकसान नहीं होगा.

एंड्रॉयड और ios यूजर्स आसानी से SAR वेल्यू को चेक कर सकते हैं.

दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम में ये वेल्यू चेक करने का एक ही तरीका है.

स्मार्टफोन में SAR वेल्यू कैसे चेक करें?

– इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल का डायल पैड ओपने करें.

-इसके बाद फोन का SAR वेल्यू जानने के लिए, *#07# को डायल करें.

-अब कॉल के बटन पर टच करें.

-ऐसा करते ही आपके सामने SAR वेल्यू से जुड़ी जानकारी सामने आ जाएगी.

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read