HomeRELIGIOUSVastu Shastra:अपने घर में जरूर रखें यह 5 मूर्तियां,सुख-शांति का होगा वास,आर्थिक...

Vastu Shastra:अपने घर में जरूर रखें यह 5 मूर्तियां,सुख-शांति का होगा वास,आर्थिक तंगी हो जाएगी छूमंतर!

Vastu Shastra:अपने घर में जरूर रखें यह 5 मूर्तियां,सुख-शांति का होगा वास,आर्थिक तंगी हो जाएगी छूमंतर!

Vastu Shastra: घर की सजावट के लिए कई लोग घर में मूर्तियां रखते हैं. ये मूर्तियां घर की सुंदरता को बढ़ाती हैं.

वास्तु शास्त्र में घर में मूर्तियां लगाने के बारे में बताया गया है. कई बार ऐसी मूर्ति घर में रख लेते हैं जिससे वास्तु दोष पैदा होता है.

फिर घर में कई प्रकार की समस्याएं आने लगती हैं. आज हम आपको ऐसी 5 मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं

जिससे घर में सुख-शांति भी बनी रहेगी और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा. आइए जानते हैं…

1. गाय की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पीतल की गाय की मूर्ति रखना बहुत शुभ होता है. इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है

और पॉजिटिविटी फैलती है. ये भी कहा जाता है कि इससे बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता भी बढ़ती है.

2. मछली की मूर्ति

घर में पीतल या फिर चांदी की मछली की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र में मछली को धन और ऊर्जा का कहा जाता है.

इस मूर्ति को घर में रखने से सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक स्थिति सही होती है.

3. कछुए की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कछुए की मूर्ति रखने से धन लाभ होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

कछुआ स्थिरता और दीर्घायु का प्रतीक है, जो कि धन आकर्षित करने में सहायक होता है.

इसके अलावा, यह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और घर में सुख- शांति बनाए रखता है.

4. ऊंट की मूर्ति

फेंगशुई के अनुसार घर में ऊंट की मूर्ति रखना फायदेमंद माना जाता है. इससे व्यापार में सफलता हासिल होती है. इसके अलावा करियर की समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

5. हाथी की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में चांदी या पीतल की हाथी की मूर्ति रखने से न केवल आर्थिक स्थिति मजबूत होती है

बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है. साथ ही राहु ग्रह से संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए बेडरूम में इस मूर्ति को रखना विशेष रूप से लाभदायक माना जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है COMPUTERS JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read