HomeRELIGIOUSRudra Mahayagya: नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ में पहुंचे विधायक और नगर...

Rudra Mahayagya: नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ में पहुंचे विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष

Rudra Mahayagya: नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ में पहुंचे विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष

Rudra Mahayagya: कुशीनगर जनपद के नदी पार ग्राम सभा हरिहरपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के अवसर पर खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय और नगर पंचायत अध्यक्ष छितौनी अशोक निषाद ने शिरकत की।

इस धार्मिक आयोजन में दोनों अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में अयोध्या धाम से पधारे प्रख्यात कथा वाचक रविंद्र दास पाण्डेय ने श्रोताओं को अपनी मधुर वाणी से कथा सुनाकर भक्तिमय माहौल बनाया।

उनकी कथा ने उपस्थित लोगों को आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान पप्पू सिंह, आनंद सिंह, रामसहाय दुबे, रामकल्प प्रसाद, लालबाबू गौंड, दीनानाथ कुशवाहा, प्रदीप गुप्ता, अनिल प्रजापति, कन्हैया मद्धेशिया, व्यास कुशवाहा, प्रमोद राय, छोटेलाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई, जो इस धार्मिक कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण थी।यह नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read