HomeUTTAR PRADESHसपा, बसपा और कांग्रेस पश्चिमी यूपी के लिए खतरा : CM योगी

सपा, बसपा और कांग्रेस पश्चिमी यूपी के लिए खतरा : CM योगी

गाजियाबाद । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि अन्नदाता किसानों का सम्मान और उत्थान करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अन्नदाताओं के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की, जिसका परिणाम हम सबके सामने है। चाहे पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए अन्नदाताओं का सम्मान हो, या भारत को दुनिया में सम्मान दिलाने का कार्य, सीमाओं की सुरक्षा हो, देश में आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान हो, वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर, 12 लेन का एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल, मेट्रो, आईआईटी, आईआईएम सहित तमाम योजनाएं नये भारत की पहचान बन रही हैं। सीएम योगी शुक्रवार को मोदीनगर में बागपत लोकसभा सीट के लिए एनडीए प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा की।

लोगों में उतावलापन दिख रहा

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान चल रहा है। वोटिंग की स्पीड बताती है कि देश में फिर एक बार मोदी सरकार लाने के लिए लोगों में उतावलापन दिख रहा है। ऐसा होना लाजमी है क्योंकि जो हमारे पूर्वजों को सम्मान दें उनका सम्मान होना ही चाहिए। पहली बार चौधरी साहब को मोदी जी ने भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देकर हमारे यूपी का गौरव बढ़ाया है।

गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि भारत 80 करोड़ लोगों को 4 साल से फ्री में राशन दे रहा है, वहीं भारत से अलग हुए पाकिस्तान में 23 करोड़ लोग भूखों मर रहे हैं। जब हम अच्छा नेता चुनते हैं तो परिणाम भी अच्छा आता है। आज 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जा चुका है, 50 करोड़ जनता का जनधन अकाउंट खुल चुका है, 12 करोड़ अन्नदाताओं को किसान सम्मान निधि और 12 करोड़ घरों में शौचालय के साथ ही 10 करोड़ माताओं को उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया जा चुका है।

श्रीराम के सूर्य तिलक ने पूरे देश को गौरवान्वित किया

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के सूर्य तिलक को लेकर कहा कि इसने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। वहीं उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने पश्चिमी यूपी में सुरक्षा के लिए खतरा खड़ा कर दिया था। न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी, किसान के खेत से उसके ट्यूबवेल ही उखाड़ लिये जाते थे। हमारी सरकार ने 15 लाख निजी नलकूपों को फ्री बिजली देने का प्रावधान किया है। चौधरी साहब के सपने को साकार करने के लिए सरकार ने ये निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें दंगा कराती थीं, आज दंगा और कर्फ्यू नहीं होते, अब तो शानदार तरीके से कांवड़ यात्राएं निकलती हैं। हमने कह दिया है कि किसी ने बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो अपराधी का राम नाम सत्य तय है। सीएम योगी ने कहा कि मजबूत सरकार में ही सुशासन और सुरक्षा का लाभ प्राप्त होता है।

कमल खिलाने के लिए बागपत में नल आवश्यक

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read