HomeUTTAR PRADESHHousing schemes: उत्तर प्रदेश के इस शहर में मिलेगा बुकिंग का मौका,...

Housing schemes: उत्तर प्रदेश के इस शहर में मिलेगा बुकिंग का मौका, दिवाली पर शुरू होगी चार आवासीय योजनाएं

Housing schemes: उत्तर प्रदेश के इस शहर में मिलेगा बुकिंग का मौका, दिवाली पर शुरू होगी चार आवासीय योजनाएं

Housing schemes:उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद लखनऊ में चार आवासीय योजनाएं लाने जा रहा है। इनमें प्रीमियम के साथ-साथ साधारण योजनाएं भी हैं।

लोगों को इनमें बुकिंग का मौका दिवाली तक मिलेगा। अवध विहार तथा वृंदावन में भूखंडों की एक-एक प्रीमियम योजना आ रही है।

अवध विहार में एक साधारण योजना भी लाई जा रही है। साधारण योजना में सस्ते भूखंड मिलेंगे,

वहीं प्रीमियम योजना में महंगी कीमत पर भूखंड आवंटित होंगे। नई जेल रोड पर भी भूखंडों की बुकिंग खोलने की तैयारी है।

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद इन योजनाओं को लॉन्च करने के लिए यूपी रेरा में पंजीकरण कराने के प्रयास में लगा है। पंजीकरण होते ही इनको लान्च किया जाएगा।

नई जल रोड पर 900 भूखंड

सुल्तानपुर रोड नई जेल रोड आवासीय योजना में आवास विकास सबसे अधिक भूखंड देगा। इसका लेआउट स्वीकृत हो गया है।

जितनी जमीन प्राधिकरण के कब्जे में है उस पर सबसे पहले योजना लॉन्च की जा रही है।

करीब 900 भूखंड एक साथ लोगों को मिलेंगे। यहां भूखंड की कीमत लगभग 30000 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित है।

अवध विहार में 38 से 56 हजार वर्ग मीटर के प्लॉट

परिषद की अवध विहार योजना में प्रीमियम प्लॉट 56000 रुपये प्रति वर्ग मीटर में मिलेंगे।

साधारण भूखंड की दरें 38000 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित है। प्रीमियम योजना के भूखंड मुख्य मार्ग पर होंगे। इसके चारों तरफ बाउंड्रीवॉल रहेगी। प्रवेश-निकास के लिए गेट भी बनेगा।

गेटेड कॉलोनी में 70000 रुपये वर्ग मीटर भूखंड

आवास विकास वृंदावन योजना में खूबसूरत गेटेड कॉलोनी विकसित करने जा रहा है।

इसमें बड़ा पार्क, होटल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स सहित अन्य सभी सुविधाएं होंगी। इस योजना में आवास विकास 70 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर में भूखंड बेचेगा।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read