HomeUTTAR PRADESHकांग्रेस ने देश को मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर...

कांग्रेस ने देश को मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटा : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सलाह दी कि उन्हें सच बोलने की आदत डाल लेना चाहिए। सीएम योगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह देश को मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटती रही रही है। खड़गे जी ने हाल ही में भगवान शिव और प्रभु श्रीराम के बीच लड़ाई लगाने का कुत्सित प्रयास किया है। ये इनकी क्षुद्र मानसिकता है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बाबा साहब और सामाजिक न्याय के पुरोधाओं का लगातार अपमान किया है। कहा कि इंडी गठबंधन के लोगों को पीएम मोदी के विकसित भारत की संकल्पना से चिढ़ हो रही है। सीएम योगी ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर न्यूज एजेंसी दिये इंटरव्यू में ये बातें कहीं।

फिर से देश की अपूरणीय क्षति करना चाहता है इंडी गठबंधन

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि लोकसभा का चार चरण समाप्त हो चुका है। मोदी जी की लहर सुनामी बनकर सामने आ गई है और इंडी गठबंधन की हवा निकल चुकी है। जनता ने इन्हें खारिज कर दिया है। इंडी गठबंधन फिर से देश की अपूरणीय क्षति करना चाहता है। मगर, जनता ने इनसे पिंड छुडा लिया है। अब ये देश की सत्ता में कभी नहीं आ सकते।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि बाबा साहब का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस ने किया, तो वहीं सपा ने भी बाबा साहब और सामाजिक न्याय के पुरोधाओं का अपमान किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दलित महापुरुषों के स्मारक को तोड़ने तक की बात कही थी। इसके अलावा कन्नौज के मेडिकल कॉलेज से बाबा साहब के नाम को हटाया था। इतना ही नहीं कांशीराम मेडिकल कॉलेज और भाषा विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया था। इंडी गठबंधन भारतीय संविधान के खिलाफ आचरण और जाति के नाम पर विभाजन की राजनीति का अनुसरण कर रहा है।

इंडी गठबंधन राम विरोधी, भारतीय आस्था का विरोधी और आरक्षण विरोधी

संविधान में जितना संशोधन और छेड़छाड़ कांग्रेस ने किया उतना किसी ने नहीं किया। अब ये लोग एससी एसटी ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाना चाहते हैं। आने वाले तीन चरणों में भी इन्हें जनता खारिज करेगी। इंडी गठबंधन राम विरोधी, भारतीय आस्था का विरोधी और आरक्षण विरोधी है।

यूपीए सरकार ने पहले ही रंगनाथ मिश्रा और सच्चर कमेटी का गठन करके आरक्षण में सेंध लगाने की कोशिश की थी। ये विरासत टैक्स लगाकर औरंगजेब की तरह ही जजिया कर लगाना चाहते हैं। इन्हें एक सिरे से खारिज करना होगा। यूपी में 2014, 2017, 2019 और 2022 में मोदी जी को जनता ने अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया था। अब 2024 में ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ और ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ जनता मोदी जी के साथ है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read