HomeUTTAR PRADESHCm yogi : सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी अचानक तबीयत...

Cm yogi : सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी अचानक तबीयत बिगङी,हिमालयन अस्पताल में भर्ती

Cm yogi : सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी अचानक तबीयत बिगङी,हिमालयन अस्पताल में भर्ती

Cm yogi :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई।

उन्हें देहरादून के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। CM yogi मां को देखने गोरखपुर से उत्तराखंड पहुंचे।

सावित्री देवी 85 साल की हैं। उन्हें मंगलवार शाम एडमिट कराया गया था।

डॉक्टरों ने बताया कि उपचार के बाद सावित्री देवी की तबीयत में सुधार है। उनके स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है।

इससे पहले 7 जून को भी सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ गई थी। तब ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था।

उस समय उन्हें आंखों में परेशानी थी। 16 जून को भी सीएम योगी (cm yogi ) मां से मिलने के लिए गए थे।

अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून से दिल्ली जाएंगे। वहां गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक है।

यह मीटिंग उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर में होने वाले उपचुनाव को लेकर है।

दोनों डिप्टी CM और भूपेंद्र चौधरी भी जाएंगे

दिल्ली में आयोजित इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक,

यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री भी शामिल होंगे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read