spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHCM रेखा गुप्ता ने ली केजरीवाल से चुटकी, कहा- पूरे दिन मेरी...

CM रेखा गुप्ता ने ली केजरीवाल से चुटकी, कहा- पूरे दिन मेरी रील देखते हैं पूर्व सीएम

fok-media-samman-samaroh


Rekha Gupta Statement: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार, 22 सितंबर को अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाते हुए बड़ा बयान दिया। सीएम ने कहा कि मैं केजरीवाल जी से कहना चाहती हूं कि साहब थोड़ा सा हमारे वीडियो, इंटरव्यू और रील देखना कम कर दो। सारा दिन मेरी ही रील देखते रहते हो। हाथ ऊपर कर दिया, हाथ पीछे कर लिया।


केजरीवाल पर लगाया ये आरोप


ये बयान सीएम ने रेखा गुप्ता सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित मल्टी-लेवल इलेक्ट्रिकल बस डिपो के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दिया। सीएम गुप्ता ने आगे कहा कि अगर केजरीवाल को ध्यान लगाना है तो पंजाब की जनता पर लगाना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब पंजाब बाढ़ से जूझ रहा था तो केजरीवाल किसी बाढ़ पीड़ित के साथ खड़े नजर नहीं आए।


डीटीसी की हालत सुधारने का किया वादा


संबोधन के दौरान रेखा गुप्ता ने लोगों से डीटीसी की स्थिति सुधारने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि ये रेखा गुप्ता है, दिल्ली की बेटी। हम डीटीसी को घाटे से फायदे में लाकर दिखाएंगे। जो भी चीज आपने खराब हालत में छोड़ी, उसे हम सुधार कर दिखाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैं किसी से डरती नहीं हूं।


GST को लेकर की केंद्र सरकार की तारीफ


इसके अलावा रेखा गुप्ता ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए जीएसटी कटौती पर केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की चीजें अब सस्ती हो गई हैं। मोदी जी ने हर सामान पर GST घटाकर हमें नवरात्रि और दिवाली का उपहार दिया है। आज से बचत उत्सव की शुरुआत हो रही है और मां दुर्गा की आराधना नियमों के साथ होगी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular