Friday, April 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपांच चरण के चुनाव में 310 सीट भाजपा पा चुकी है: अमित...

पांच चरण के चुनाव में 310 सीट भाजपा पा चुकी है: अमित शाह

fok-media-samman-samaroh

सिद्धार्थनगर:  गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक तारीख को चुनाव समाप्त हो जाएगा।होगा या नहीं होगा। जनता से उन्होंने इसका जवाब मांगा। उत्तर आया हो जाएगा। काउंटिंग कब है। जवाब मिला चार जून को। उसके बाद गृहमंत्री ने कहा कि दोनों शहजादे राहुल बाबा व अखिलेश जी ने छह जून के लिए टिकट बुक करा दिया है। इन्हें विदेश इटली, थाइलैंड, में वैकेशन पर जाना है। गृह मंत्री ने कहा कि अरे राहुल बाबा, हम तो यही जन्में, यही पले बढ़े और यहीं पर हमारी चिता मिट्टी हो जाएगी। हम तो जीते भी यहीं हैं। मरते भी यहीं हैं। थाइलैंड, बैंकाक जाने वाले राहुल बाबा हैं तो दूसरी ओर 23 साल तक एक भी छुट्टी लिये बगैर दीपावली के दिन भी जवानों के साथ मिठाई खाने वाले नरेन्द्र मोदी हैं। इन दोनों के बीच आपको तय करना है कि प्रधानमंत्री किसे बनाना है। गृहमंत्री गुरुवार को बीएसए ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी सांसद जगदंबिका पाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। संबोधन की शुरुआत करते ही उन्होंने कहा कि चार सौ पार करना है कि नहीं। जनता से आवाज आई करना है। फिर उन्होंने लोगों से जयहिंद का नारा लगवाया।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले आज बुद्ध पूर्णिमा है। पाल जी को धन्यवाद करते हैं कि उनकी वजह से यहां आने का मौका मिला। बुद्ध ने जीवन जीने का रास्ता दिखाया। जब यहां आया हूं यहां से सांसद रहे माधव प्रसाद त्रिपाठी को नमन करता हूं। सिंहेश्वरी मन्दिर, पल्टादेवी मन्दिर, भारत भारी मन्दिर, गालापुर मन्दिर को नमन करते हुए प्रणाम करता हूँ। पांच चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। इसमें 310 सीट भाजपा पा चुकी है। इंडी एलायंस का सूपड़ा साफ हो गया है। राहुल जी सुन लो इस बार 40 सीट नहीं पा रहे हैं। सपा को तो 4 सीट भी नहीं मिलेगी। यहां से पाल जी सांसद बनेंगे तो मोदी जी भी प्रधानमंत्री बनेंगे। यदि इंडी एलायंस गठबंधन की सरकार बनी तो कौन प्रधानमंत्री बन सकता है। शरद पवार, लालू बनेंगे क्या, राहुल बन सकते हैं क्या। राहुल जी यह देश परचून की दुकान नहीं है। मोदी जी के अलावा पाकिस्तान को कोई मुंहतोड़ जवाब दे सकता है क्या। मोदी का परिवार 130 करोड़ है।

पाक अधिकृत कश्मीर अपना है। यह भारत का है, इसे हम लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि पाक के पास एटम बम है तो हमारे पास एटम बम जैसा जिगर रखने वाले नेता हैं। मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भारत दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थी। मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में भारत पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बनी। पाल को जिता दो। मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। भारत पांच वर्ष के भीतर दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो आरक्षण बरकरार रहेगा। मैं आज डुमरियागंज की भूमि पर डंके की चोट पर कहता हूं। हम धर्म के आधार पर मुस्लिम आरक्षण समाप्त कर देंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि देश के गरीबों के लिए ढेर सारे काम हमारी सरकार ने किया है। चार करोड़ गरीबों को आवास देने का काम मोदी जी ने किया है। कहा कि गरीबों के घर में नल से जल पहुंचा। 10 करोड़ गरीबों के घर गैस का सिलेंडर। 80 करोड़ गरीबों तक 5 किलो अनाज मुफ्त में भेजा। 7 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का 5 लाख तक का फायदा दिया। एक करोड़ लखपती दीदी बन गई हैं। 3 करोड़ और बनाना है। 12 करोड़ शौचालय बनाए। इसके अलावा भी अन्य उपलब्धियों काे गिनाया।

उन्होंने लोगों से सवाल किया कि उत्तर प्रदेश अपराधी सिर पर चढ़े थे या नहीं। इसका जवाब मिला नहीं। 2017 से हमारे नेता योगी आदित्यनाथ ने गुंडो को उल्टा लटका कर सीधा करना शुरू किया। आज पूरा उत्तर प्रदेश अपराधी मुक्त हो गया है। पहले यहां कट्टे बनते थे। अब यहां ब्रह्मोस मिसाइल बना रहा है। जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान को नेस्तनाबूत करने का तोप का गोला भी यहीं से बनेगा। पहले यहां चोरी करने वाले गैंग होते थे। आज यहां गाड़ियां बन रही है। अब मेडिकल डिवाइस का जमावड़ा है। मैं आज आपको कहने आया हूं कि सपा के शासन में ढेर सारा भ्रष्टाचार हुआ था।
उन्होंने लोगों से सवाल किया कि यूपी वालों क्या आप भ्रष्टाचारियों का साथ दोगे क्या। जवाब आया नहीं। भगवान बुद्ध के लिए हमने एक सर्किट बनाया। स्वदेश दर्शन योजना के तहत सर्किट में 350 करोड़ रुपये खर्च किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी का जिक्र करते हुए कहा कि जगदंबिका पाल आपको जितना शांत दिखते हैं, उतने हैं नहीं।
डुमरियागंज का विकास का मामला आता है तो यह मेरे जैसे व्यक्ति से भी लड़ जाते हैं। इस क्षेत्र में 800 किलोमीटर तक ग्रामीण सड़कें इन्होंने बनवाई हैं। 10 करोड़ रेलवे यातायात के लिए बजट लाए। इसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र के लिए जगदंबिका पाल द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एसएसबी का जो कार्य पेंडिंग में है, उसे मैंने पहले ही अप्रूव कर दिया है। उन्होंने कहा कि जगदंबिका पाल ने जितना इस क्षेत्र की सेवा की है, उतना कोई और नहीं कर सकता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular