HomeUTTAR PRADESHUP के मंत्री संदीप सिंह की लव स्टोरी, जानिए कौन बनेगी बनेगी...

UP के मंत्री संदीप सिंह की लव स्टोरी, जानिए कौन बनेगी बनेगी दुल्हनिया

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के निजी जीवन में खुशियों की लहर आने वाली है। उन्होंने कॉलेज के दिनों की अपनी दोस्ती को जीवन भर के रिश्ते में बदलने का फैसला किया है। संदीप सिंह ने अपनी कॉलेज की दोस्त, मेघना चौधरी को अपना जीवनसाथी चुना है। यह जोड़ा 14 नवंबर, 2026 को अलीगढ़ में सगाई करने जा रहा है। इस खुशी के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

कौन हैं संदीप सिंह?

संदीप सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह के पोते हैं। वह पूर्व सांसद राजवीर सिंह के बेटे हैं। फिलहाल, संदीप अलीगढ़ की अतरौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने कॉलेज के दिनों की अपनी दोस्त को अपना जीवनसाथी चुना है।

कौन हैं होने वाली दुल्हन, मेघना चौधरी?

संदीप सिंह की होने वाली दुल्हन मेघना चौधरी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गोंडा ब्लॉक के रुदयान (जिसे तारापुर भी कहा जाता है) गांव की रहने वाली हैं। हालांकि, वह पिछले 15 वर्षों से अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रह रही हैं। उनके पिता अरुण चौधरी कॉन्ट्रैक्टिंग के व्यवसाय से जुड़े हैं और उनकी मां का नाम विजया चौधरी है। उनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम करण है। इसके अलावा उनके पिता के छोटे भाई राकेश चौधरी और अजय चौधरी जूते के कारोबार से जुड़े हैं। मेघना के दादा-दादी राधेश्याम चौधरी (जो भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हैं) और सावित्री देवी अभी भी अपने गांव में ही रहते हैं।

कॉलेज की दोस्ती प्यार में कैसे बदली?

सगाई समारोह अलीगढ़ के ताला नगरी इलाके में सेंट फिदेलिस कॉलेज के पास के मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह दिन उनके परिवार के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आएगा। असल में जिस दिन संदीप की सगाई होगी उसी दिन उनके छोटे भाई सौरभ सिंह भी अंतरा त्यागी के साथ सगाई करके अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे सकते हैं। 14 नवंबर को अपनी-अपनी सगाई के बाद दोनों भाई 27 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read