HomeUTTAR PRADESHभाजपा रूपी वट वृक्ष दे रहा सभी को शीतल छांव : एके...

भाजपा रूपी वट वृक्ष दे रहा सभी को शीतल छांव : एके शर्मा

लखीमपुर: अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार… उदघोष के साथ ही नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने धौरहरा लोकसभा की मोहम्मदी विधानसभा में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मलेन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने 18वीं लोकसभा के लिए हो रहें चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी रेखा वर्मा जी के समर्थन में एकजुट होकर ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए जोश भरा। साथ ही लोकप्रिय सांसद रेखा वर्मा, मोहम्मदी विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह, विधानसभा के प्रभारी, शक्ति केंद्र के संयोजकण और सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि हमें यह विश्वास है कि आप रेखा वर्मा जी को भारी मतों से जीता रहे हैं। उन्होंने कहा कि धौरहरा और मोहम्मदी में भाजपा की जड़ें केतकी के पेड़ सी मजबूत और गहरी हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने इस लोकसभा क्षेत्र में आते थे और साइकिल से पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते थे। साथ ही यह पं0 दीन दयाल उपाध्यक्ष जी का भी कार्य क्षेत्र रहा है। इस मिट्टी को नमन करते हुए आप सभी कार्यकर्ताओं को भी नमन करता हूँ। भाजपा की जड़ें यहाँ इतनी मजबूत हैं कि इस जिले के पांचों विधानसभा के साथ ही लोकसभा पर कमल खिला हुआ है। रेखा वर्मा जी भी इस सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नाम का जो वट वृक्ष है, आपने उसे सींच कर इतना मजबूत बनाया है कि भाजपा रूपी वट वृक्ष सभी को शीतल छांव दे रहा, उसके लिए आप सभी को बधाई एवं शुभकामनायें।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि रेखा वर्मा का कद बहुत बड़ा है। आपको गर्व होना चाहिए कि आपका चुना हुआ सांसद राष्ट्रीय कार्यालय में बैठता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और आपके विद्यायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह भी बहुत पुराने आपके सेवक है, जिनको आपने दूसरी बार विधानसभा में जीत दिलाई थी। यह दोनों ही अपने क्षेत्र के कार्यों को लेकर हमेशा चिंतित ही नहीं बल्कि उन्हें जल्द पूर्ण करने कर लिए प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि आपके सांसद जी नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के कार्यों के लिए हमेशा उनसे संपर्क में रहते हैं। आपने जिस वट वृक्ष को सींचा है, लगाया है, उसको और भी मजबूत करने का समय आ गया है। जिन उद्देश्यों और सपनों को पूरा करने के लिए हमारे वरिष्ठों अपना पूरा जीवन लगा दिया, वे सपने आज साकार हो रहे हैं। चाहे वह कश्मीर का मामला हो, या राम मंदिर का हो। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे देखते हुए यह सपने पूरे हो रहे हैं।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि मैंने मोदी जी के साथ 2002 से अधिकारी के रूप में कार्य किया है। तब से देख रहा हूं कि जो कार्यकर्त्ता उस समय मोदी जी से मिलने आते थे, उनमें से आज कई सांसद हैं, केंद्रीय मंत्री है, सांसद-विधायक है… यह भाजपा का संस्कार है। जहाँ सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और उसके काम कि भी पहचान होती है। उन्होंने कहा कि कब कौन किस पद पर आ जायेगा यह किसी को पता नहीं होता, हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। आपने भाजपा रूपी जिस वट वृक्ष को सींचा है, उसकी कोई भी शाखा कमजोर नहीं होनी चाहिए। आप सभी को मालूम ही है कि अन्य दलों के लोग लोक लुभावन झूठे वायदे और लोगों को भ्रम में डालने का काम कर रहे हैं। लेकिन हमारा सिर्फ एक ही नारा होना चाहिए कि अबकी बार 400 पार। हम सभी को जनता के बीच जाकर उनको मिल रही सुविधाओं के बारे में उन्हें याद दिलाना है और उनके सपनों को पूरा करने वाली पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए आह्वान करना है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read