HomeUTTAR PRADESHAI Summit:यूथ कांग्रेस को AI समिट में प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, दिल्ली...

AI Summit:यूथ कांग्रेस को AI समिट में प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, दिल्ली पुलिस ने कसा शिंकजा


Police Summons Youth Congress President:एआई इमपैक्ट समिट में यूथ प्रदर्शम का कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ इस मामले में राजनीति हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर कानूनी शिंकाज कस दिया है।


अब दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बारे में यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग की तरफ से बताया गया है कि उदय भानु चिब को तिलक मार्ग थाना पूछताछ के लिए बुलाया गया है।


यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष से पूछताछ


सूत्रों के अनुसार, उदय भानु चिब तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंच रहे हैं। जहां पुलिस के अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। ये कार्रवाई नई दिल्ली के महत्वपूर्ण पुलिस स्टेशन में हो रही है। जो काफी संवेदनशील इलाका माना जाता है। पुसिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पूछताछ के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रही है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पूछताछ के दौरान मिलने वालों जवाबों के आधार पर की जाएगी।


एआई समिट के दौरान प्रदर्शन


बता दें कि भारत मंडपम में हाल ही में समाप्त हुए एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के बाद जमकर आलोचना हुई। भाजपा ने भी इस कृत्य की निंदा की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए और भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते का विरोध किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं का हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।       

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read