HomeUTTAR PRADESH28 सितंबर के दिन कर्क और सिंह राशिवालों का खुलेगा खजाना, जानें...

28 सितंबर के दिन कर्क और सिंह राशिवालों का खुलेगा खजाना, जानें अन्य राशियों का हाल


Horoscope Today 28 September 2025, Aaj Ka Rashifal : रविवार यानी 28 सितंबर का दिन विशेष है। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। वहीं, मेष राशि वालों के काम की कल वाहवाही होगी। इसके अलावा कर्क और सिंह राशिवालों के लिए 28 सितंबर शुभ समचार लेकर आएगा। ऐसे में आइए जानते हैं अन्य राशियों का हाल  


मेष


मेष राशि के जातकों के लिए 28 सितंबर का शुभ रहने वाला है। इस दिन लंबे समय से रुके हुए कामा पूरा हो सकता है। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उससे आपको निजात मिलेगी।


वृषभ


वृषभ राशि के जातकों के लिए 28 सितंबर का दिन परेशानी भरा रहने वाला है। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे। आपका काम करने मे मन नहीं लगेगा।  कार्य क्षेत्र में आपके मनमौजी स्वभाव के कारण लोग आपसे परेशान रह सकते हैं।


मिथुन


मिथुन राशि के जातकों के लिए 28 सितंबर का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी।  कार्य क्षेत्र में किसी से बहसबाजी ना करें। आपने यदि किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो इससे आपका कोई बेवजह का झगड़ा हो सकता है।


कर्क


कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में आपको चुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी. परिवार में लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।


सिंह


सिंह राशि के जातकों के लिए 28 सितंबरका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको नौकरी से संबंधित कोई अच्छा ऑफर मिलने की उम्मीद है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।


कन्या


कन्या राशिवालों के लिए 28 सितंबर का दिन किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपको बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में आप दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।


तुला  


तुला राशि के जातकों के लिए 28 सितंबर का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। पारिवारिक रिश्तो  के कारण आपको कुछ दिक्कतें आ सकती है। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से कुछ मनमुटाव हो  सकते हैं। आपको कुछ कामों को लेकर बेवजह परेशान रहेंगे।


वृश्चिक


वृश्चिक राशिवालों 28 सितंबर के दिन सोच समझ से कोई काम करने होंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।  सरकारी योजनाओं को आपको पूरा लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी से चल रहे अनबन दूर होंगे। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से आपको काफी हद तक निजात मिलेगी।


धनु


धनु राशि के जातकों के लिए 28 सितंबरका दिन सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपकी कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। आपका डूबा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। अपने बच्चों को आप कहीं पिकनिक पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं।


मकर


मकर राशि के जातकों के लिए 28 सितंबर का दिन उलझनों भरा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान कर सकता है।  पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा होने की आशंका है। वाहन आपको सावधानी से चलाना होगा। संतान की तरक्की में आ रही बाधा खत्म होगी।


कुंभ


कुंभ राशि का जातकों के लिए 28 सितंबर का दिन समस्याओं भरा रहने वाला है। जीवनसाथी से आपके मनमुटाव बढ़ सकते हैं। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहना होगा। बिजनेस में आपका नुकसान हो सकता है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।


मीन


मीन राशि के जातकों के लिए 28 सितंबर का दिन समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। किसी कानूनी मामले को लेकर यदि आप परेशान थे, तो वह खत्म होता दिख रहा है। आपकी माताजी की सेहत में कुछ उतार चढाव होंगे।  


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read