spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजीशान सिद्दीकी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग...

जीशान सिद्दीकी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग के बाद ‘D’ कंपनी भी पीछे पड़ी

fok-media-samman-samaroh


Zeeshan Siddique Death Threat: महाराष्ट्र के पूर्व विधायक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जीशान सिद्दीकी एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। वजह है उन्हें जान से मारने की धमकी मिलना। दरअसल, जीशान सिद्दीकी को एक ई मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। जीशान कांग्रेस के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। जीशान को मिली इस धमकी के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। मसलन कौन हैं वो जिसने जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी है? क्या इस धमकी का कनेक्शन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है? क्या है पूरा मामला आपको इस वीडियो में बताते हैं।


बाबा सिद्दीकी हत्या के बाद अब उनके बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है। जीशान के मुताबिक, उन्हें धमकी देने वाले ने 10करोड़ रुपये की डिमांड की है। और कहा है कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। जैसे उनके पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी। वहीं, धमकी मिलने के बाद इस मामले में मुंबई पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। 


ईमेल के जरिए मिली धमकी


इधर लगतार मिल रही धमकियों से परेशान होकर आखिरकार जीशान सिद्दीकी को पुलिस से संपर्क करना पड़ा। जीशान सिद्दीकी ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि बार-बार मिल रहे ई-मेल से तंग आकर मैंने ब्रांदा पुलिस से संपर्क किया। जीशान ने पुलिस को बताया कि उन्हें ये धमकी एक ईमेल के जरिए मिली है। जिसमें लिखा है कि अगर 10करोड़ रुपए नहीं दोगे तो बाबा सिद्दीकी की तरह तुम्हारी भी हत्या कर दी जाएगी। धमकी देने वालों ने दावा किया है कि वो ‘D कंपनी’ यानी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम गैंग का सदस्य है।


जीशान को धमकी के बाद पुलिस पर सवाल


बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले की जांच अभी जारी है इस बीच उनके बेटे जीशान सिद्दीकी को धमकी मिलने के बाद ये मामला और भी पेचिदा गया है। जीशान सिद्दीकी को धमकी मिलने के बाद ब्रांदा पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस को डर सताने लगा है कि बदमाश कहीं एक बार फिर से उनकी नाक के नीचे किसी बड़ी वारदात को अंजाम ना दे दें। बता दें कि बाबा सिद्दीकी की दिनदहाड़े हत्या के बाद महाराष्ट्र पुलिस की कार्यशैली पर खूब सवाल उछाले गए थे। सवालों की बौछार उस वक्त और ज्यादा होने लगी थी, जब फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।


आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी पिछले साल अक्टूबर में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि, मुंबई पुलिस ने नोएडा से आरोपी को गिरफ्तार किया था। 


कौन हैं जीशान सिद्दीकी?


अब आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं जीशान सिद्दीकी। जीशान सिद्दीकी दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। जीशान महाराष्ट्र के मुंबई स्थित बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। लेकिन 2024में कांग्रेस ने जीशान सिद्दीकी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया। हालांकि, पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पह चुनाव हार गए थे।


बाबा सिद्दीकी मर्डर जांच में क्या अपडेट?


आपको बता दें कि 12अक्टूबर 2024को 66साल के बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनपर ये जानलेवा हमला उस समय हुआ जब वह अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे। हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी के सीने में दो गोलियां मारी, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी।


मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बाबाद सिद्दीकी हत्याकांड की जांच कर रही है। इस मामले में 4590पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है। इस चार्जशीट में 26आरोपियों और 3फरार आरोपियों के नाम शामिल हैं, जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का नाम भी शामिल है। क्राइम ब्रांच ने मकोका कोर्ट में दायर अपनी चार्जशीट में बताया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के इशारे पर ही बाबा सिद्धीकी की हत्या को अंजाम दिया गया था। अनमोल बिश्नोई ने ही हत्यारों के लिए पैसों का इंतजाम किया था।


किस वजह से हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या?


पुलिस की जांच में बाबा सिद्दीकी की हत्या की 3 मुख्य वजह सामने आई है। पहला बाबा सिद्दीकी की एक्टर सलमान खान से नजदीकी, दूसरा अनुज थप्पन की जेल में आत्महत्या का बदला और तीसरा लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सुप्रीमेसी स्थापित करना। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में 210 लोगों के बयान शामिल किए हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular