HomeUTTAR PRADESHगरज-चमक और ओलों के साथ बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR से बिहार तक भारी...

गरज-चमक और ओलों के साथ बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR से बिहार तक भारी बारिश की अलर्ट


IMD Rain Forecast: उत्तर भारत में मॉनसून भले ही विदा हो चुका हो, लेकिन एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) मौसम को करवट बदलने पर मजबूर कर रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में अगले 3दिनों यानी 06से 08अक्टूबर के लिए हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ बरसने वाले बादल न केवल तापमान को नीचे लाएंगे, बल्कि इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।


दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश का दौर


दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों (नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद) में 06अक्टूबर को व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तो वहीं, हवा की गति 30-40किमी/घंटा रहने का अनुमान है, जो 50किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा 07अक्टूबर को सुबह-दोपहर में तूफान और बिजली के साथ हल्की बारिश जारी रह सकती है, उसके बाद से बादल छाए रहेंगे। 


08अक्टूबर को मौसम में सुधार की उम्मीद है, लेकिन ओलावृष्टि का खतरा पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों के साथ दिल्ली में भी बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27-28डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे शाम के समय बाहर निकलते वक्त छाता या रेनकोट साथ रखें, क्योंकि अचानक बरसात यातायात को प्रभावित कर सकती है।


उत्तर प्रदेश में भी बरसेंगे बादल


उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी (मेरठ, आगरा, सहारनपुर) में 6अक्टूबर को ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है, जबकि पूर्वी यूपी (लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज) में 4-8अक्टूबर तक भारी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 6-7अक्टूबर को गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है, खासकर पूर्वांचल में जहां अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी का बहाव बढ़ रहा है।


इस दौरान तापमान में 2-3डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। अधिकतम 28-30डिग्री और न्यूनतम 20-23डिग्री रहने का अनुमान है। IMD ने बताया कि पूर्वी यूपी में 50-60किमी/घंटा की तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जो शहरी इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित कर सकती हैं। साथ ही, किसानों को फसलें ढकने की सलाह दी गई है, क्योंकि ओले फसलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।


बिहार में भी अलर्ट जारी


मालूम हो कि बिहार में भी भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने 6-7अक्टूबर के लिए बिहार के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। पटना, भागलपुर और पूर्णिया जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जो बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण तेज हो जाएगी। हालांकि, ओलावृष्टि का खतरा कम है।


इस दौरान अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23-25 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ प्रभावित इलाकों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं से बचाव के लिए घरों में रहने की अपील की गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read