HomeUTTAR PRADESHखंडवा में दुर्गा विसर्जन के उत्साह पर छाए काले बादल, तालाब में...

खंडवा में दुर्गा विसर्जन के उत्साह पर छाए काले बादल, तालाब में डूबने से 11 की दर्दनाक मौत


MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में विजयादशमी के उत्साह के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को शोक की लहर में डुबो दिया। दरअसल, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई। इस हादसे में 11लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुई हैं। मृतकों में आठ बच्चियां शामिल हैं।


कहां-कैसे हुआ ये हादसा?


जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार शाम करीब छह बजे पंधाना तहसील के जामली और अर्दला कलां गांव के पास अर्दला डैम के बैकवाटर में हुआ। जब गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर दुर्गा माता की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तालाब की ओर जा रहे थे। ट्रॉली में 20से 30लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे।


बताया जा रहा है कि पुलिया पार करते समय ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया, क्योंकि ट्रॉली में जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे। जिस वजह से ट्रॉली तालाब के गहरे तालाब में समा गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रॉली के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया, वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिव पानी की गहराई और अंधेरा होने के कारण कई लोग डूब गए।


हादसे में 11शव बरामद


खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि SDRF की दो टीमें मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला। जबकि घायलों को पास के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में कुल 14लोग पानी में डूबे, जिनमें से 11शव बरामद हो चुके हैं। मृतकों के नाम आरती (18), दिनेश (13), उर्मिला (16), शर्मिला (15), गणेश (20), किरण (16), पाटलीब (25), रेवसिंह (13), आयुष (9), संगीता (16) है। एक बच्ची लापता बताई जा रही है। इंदौर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने पुष्टि की कि मृतकों में आठ बच्चियां हैं। वहीं, जिला मजिस्ट्रेट ऋषभ गुप्ता ने कहा कि तालाब की गहराई के बारे में पहले से चेतावनी दी गई थी, लेकिन उत्साह में वाहन आगे बढ़ गया।


CM मोहन यादव ने मुआवजा देने का किया ऐलान


दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इस हादसे को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’ उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए मुफ्त इलाज का ऐलान किया।


इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना को विचलित करने वाला बताते हुए पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी शोक संदेश जारी कर परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read