spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘ऐसी सजा दी जाएगी’ छांगुर बाबा पर जमकर बरसे सीएम योगी

‘ऐसी सजा दी जाएगी’ छांगुर बाबा पर जमकर बरसे सीएम योगी

fok-media-samman-samaroh


UP News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण रैकेट चलाने वाले जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। प्रशासन ने बाबा के घर पर बुलडोजलर से कार्रवाई की है। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी जमालउद्दीन की गातिविधियां समाज विरोधी नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी है।


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालउद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी।


गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगीसीएम योगी


सीएम योगी ने कहा कि आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। राज्य में शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को भंग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्हें कानून के अनुसार ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular