HomeRELIGIOUSVaastu Shastra: घर बनाने समय दिशाओं का सामंजस्य होना जरूरी,नहीं तो छिन...

Vaastu Shastra: घर बनाने समय दिशाओं का सामंजस्य होना जरूरी,नहीं तो छिन जाता है घर का अमन चैन 

Vaastu Shastra: घर बनाने समय दिशाओं का सामंजस्य होना जरूरी,नहीं तो छिन जाता है घर का अमन चैन

Vaastu Shastra: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर बनाते समय तत्वों और दिशाओं का सामंजस्य होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो घर में वास्तु दोष आ जाता है. वास्तु दोष अगर घर में आ जाए तो इसके बहुत ही बुरे-बुरे परिणाम आते हैं.

जैसे कि धन की हानी होने लगती है. वास्तु दोष के कारण मानसिक और पाकिवारिक कलह पैदा होने लगती है. इसके अलावा घर का अमन चैन सब छिन जाता है.

क्या है वास्तु दोष का कारण

वास्तु दोष के जो प्रमुख्य कारण होते हैं वह है सही दिशा में सही तरीके से रसोई, शौचालय, बेडरूम, पूजा घर का निर्माण न होना. ऐसे में जब घर बना जाता है और उसके बाद वास्तु का पता चलता है तब क्या घर को तोड़कर बनाते हैं? बिल्कुल भी नहीं. तो आज हम आपको बिना तोड़-फोड़ के वास्तु दोष दूर करने के आसान उपाय बता रहे हैं.

आइना का करें प्रयोग

लोग घर में बिना सोचे समझें आईना लगा देते हैं लेकिन दिशाओं का ख्याल नहीं रख पाते हैं. ऐसे में हमें आईना सही जगह पर लगानी चाहिए. क्योंकि आईना से सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा दोनों तेजी से बढ़ता है. इसलिए भूलकर भी गलत दिशा में आईना न लगाएं.

करें ये उपाय

घर से वास्तु दोषों को दूर भगाने के लिए पीतल, चांदी, या तांबे से बने (जैसे श्री यंत्र या वास्तु यंत्र) घर में रखें. पिरामिड या फेंगसुई अगर घर में रखते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. इन चीजों को आप घर में जब रखते हैं तो उचित दिशा में रखें ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होते हैं.

लगाएं ये पौधे

अपने घर में तुलसी, मनी प्लांट, या बैम्बू जैसे पौधे जरूर लगाएं. मान्यता है कि इन पौधों को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इन पौधों को पूर्व, उत्तर, या उत्तर-पूर्व दिशा में रख दें. इसके अलावा दीवारों के लिए हल्के और मानसिक शांति प्रदान करने वाले रंग चुनें.

घर से दूर करें ये चीज

वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में भूलकर भी बेकार और टूटी-फूटी चीजें न रखें. जितनी जल्दी हो सके ऐसी चीजों को घर से दूर कर दें. इसके अलावा उत्तर-पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें. इसके अलावा घर में धूप-अगरबत्ती, कपूर जरूर जलाएं. ऐसा करने से भी वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. COMPUTER JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read