HomeRELIGIOUSMoney plant: इन तीन दिशाओं में मनी प्लांट का पौधा लगाने से...

Money plant: इन तीन दिशाओं में मनी प्लांट का पौधा लगाने से आर्थिक तंगी के साथ मानसिक तनाव भी आता है,जानें 

Money plant: इन तीन दिशाओं में मनी प्लांट का पौधा लगाने से आर्थिक तंगी के साथ मानसिक तनाव भी आता है,जानें

Money plant: अगर आपने अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगा रखा है लेकिन उससे लाभ मिलने के बजाय आपको लगातार नुकसान हो रहे हैं तो समझ लीजिए कि आपने उस पौधे को सही दिशा में नहीं लगा रखा है.

इसके चलते वह आपको फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा रहा है. अब सवाल उठता है कि क्या घर में मनी प्लांट लगाने की भी कोई शुभ दिशा होती है तो इसका जवाब है,

हां. आज हम इस लेख में आपको घर में मनी प्लांट लगाने की सर्वोत्तम दिशा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप अपने जीवन के स्तर को उठा सकते हैं.

मनी प्लांट लगाने के लिए अशुभ दिशा

धार्मिक विद्वानों के मुताबिक, उत्तर-पूर्व दिशा का प्रतिनिधित्व देव गुरू बृहस्पति करते हैं. वे शुक्र के विरोधी माने जाते हैं. लिहाजा इस दिशा में मनी प्लांट कभी नहीं लगाना चाहिए.

ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा हावी हो जाती है. पूर्व और पश्चिम दिशा भी मनी प्लांट लगाने के लिए शुभ नहीं मानी जाती हैं. इन तीनों दिशाओं में यह पौधा लगाने से आर्थिक तंगी के साथ मानसिक तनाव भी आता है.

मनी प्लांट लगाने की सर्वोत्तम दिशा

वास्तु शास्त्रियों के अनुसार, मनी प्लांट लगाने की सर्वोत्तम दिशा दक्षिण पूर्व यानी ईशान कोण है. इस दिशा के स्वामी भगवान गणेश माने जाते हैं. इस दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं.

इन दोनों देवों की वजह से यह दिशा मनी प्लांट लगाने के लिए बहुत शुभ मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है और परिवार के लोग सेहतमंद रहते हैं.

मनी प्लांट लगाने में किन बातों का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र को जानने वाले आचार्यों के अनुसार, मनी प्लांट बहुत तेजी से बढ़ने वाला पौधा होता है. अगर इसे लकड़ी या किसी रस्सी का सहारा न दिया जाए तो यह नीचे जमीन को छू सकता है.

उसका जमीन को छूना अशुभ माना जाता है. लिहाजा उसे सहारा जरूर दें, जिससे वह ऊपर की ओर उठ सके और आपके घर में बरकत बढ़ सके.

वास्तुविदों के मुताबिक, अगर आप अपने घर में मनी प्लांट लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वह कभी सूखना नहीं चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है

और इसका असर घर की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ने लगता है. इसके साथ ही मनी प्लांट की पत्तियां अगर कभी सूख जाएं तो उन्हें तुरंत वहां से हटा देना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. COMPUTER JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read