Thursday, April 30, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeCRIMEPoison: कर्ज से परेशान होकर युवक ने अपने तीन बच्चों सहित खाया...

Poison: कर्ज से परेशान होकर युवक ने अपने तीन बच्चों सहित खाया जहर,एक बच्चे की हुई मौत 

fok-media-samman-samaroh

Poison: कर्ज से परेशान होकर युवक ने अपने तीन बच्चों सहित खाया जहर,एक बच्चे की हुई मौत

Poison: ( कम्प्यूटर जगत ) उत्तर प्रदेश के जनपद में सहारनपुर से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश सामने आया है। जहां कर्ज से परेशान दंपति ने अपने तीन बच्चों सहित जहर खा लिया।

देहरादून हाईवे पर परिवार के पांचों सदस्य राहगीरों को बेसुध हालत में पड़े मिले, जिसके बाद उन्हें सीएचसी हरोड़ा ले जाया गया, वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहां से परिजन उन्हें दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां मासूम बेटे विवेक की मौत हो गई।

थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के नंदी फिरोजपुर निवासी विकास (45), उसकी पत्नी रजनी (35)और बच्चों परी (06), पलक (03) और विवेक (डेढ़ वर्ष) देहरादून हाईवे पर बेसुध हालत में मिले। नजदीक में ही उनकी बाइक खड़ी थी।

हाईवे से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने उनसे पूछताछ की तो दंपति ने बताया कि उन्होंने बच्चों सहित जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है।

बाइक सवारों ने वहां से गुजर रही कार को रुकवाकर दंपति और बच्चों को हरोड़ा सीएचसी भेजा।

सीएचसी पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाबर अपनी कार से ही उन्हें जिला अस्पताल लाया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जैसे तैसे परिजनों को सूचना मिली, तो वह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजन उन्हें दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए।

लोन से लाखों के कर्ज में डूबा था दंपति

दंपति और बच्चों को अस्पताल लाने वाले कार चालक बाबर के अनुसार परिवार पर लाखों का कर्ज था,

कंपनी वाले आए दिन उसको परेशान करते थे, जिससे आहत होकर उन्होंने जहर खा लिया। चालक के अनुसार विकास ने ही यह बातें बताईं।

रेफर करने के बाद आधे घंटे अस्पताल में खड़ी रही एंबुलेंस

जहर का सेवन करने वाले दंपति और बच्चों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया,

तो पांचों को एंबुलेंस बुलाकर सवार करा दिया गया, लेकिन लखनऊ से कॉल न आने के कारण पांचों मरीजों को लिए एंबुलेंस अस्पताल परिसर में ही खड़ी रही।

इस मामले में एसएसपी रोहित सजवान ने बताया कि थाना गागलहेड़ी अंतर्गत 112 पर किसी राहगीर ने सूचना दी थी कि परिवार ने सड़क किनारे बाइक रोककर जगह खा लिया है।

परिवार की महिला ने बताया कि कर्ज ज्यादा होने के चलते जहर खाया है। एक बच्चे की मौत हो गई है। जांच की जा रही है।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular