HomeSPORTSWhatsApp:वॉट्सऐप ने लाया वॉइस मेसेज के लिए गजब का फीचर,बड़े काम के...

WhatsApp:वॉट्सऐप ने लाया वॉइस मेसेज के लिए गजब का फीचर,बड़े काम के हैं तीन नए ऑप्शन

WhatsApp:वॉट्सऐप ने लाया वॉइस मेसेज के लिए गजब का फीचर,बड़े काम के हैं तीन नए ऑप्शन

WhatsApp: वॉट्सऐप ने पिछले साल जुलाई में वॉइस मेसेज को ट्रांसक्राइब करने वाला फीचर रोलआउट किया था। यह फीचर यूजर्स को इनकमिंग और आउटगोइंग वॉइस मेसेज के ट्रांसक्रिप्शन को इनेबल करने का ऑप्शन देता है।

इसमें यूजर्स की प्राइवेसी के लिए कंपनी ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग ऑफर कर रही है। यह फीचर इंग्लिश, स्पैनिश, रशियन और हिन्दी के साथ कई लैंग्वेज पैक ऑफर करता है।

अब कंपनी इस फीचर को और बेहतर बनाने के मूड में लग रही है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी वॉइस मेसेज ट्रांसक्रिप्शन के लिए नया फीचर देने वाली है, जिससे यूजर यह तय कर सकेंगे कि उन्हें वॉइस मेसेज को कैसे ट्रांसक्रिप्ट करना है।

वॉइस मेसेज ट्रांसक्रिप्शन के लिए तीन ऑप्शन

WABetaInfo ने इस फीचर को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.25.4.15 में देखा है।

साथ ही WABetaInfo ने इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप वॉइस मेसेज ट्रांसक्रिप्शन के नए फीचर को देख सकते हैं।

यूजर्स को वॉइस मेसेज ट्रांसक्रिप्शन के लिए तीन ऑप्शन- ऑटोमैटिकली, मैन्युअली और नेवर मिलेंगे।

ऑटोमैटिकली ऑप्शन रिसीव होने वाले हर वॉइस मेसेज को ट्रांसक्रिप्शन करेगा।

वहीं, मैन्युअल ऑप्शन में यूजर्स को वॉइस मेसेज को ट्रांसक्राइब करने के लिए ट्रांसक्राइब ऑप्शन पर टैप करना होगा।

तीसरे ऑप्शन यानी नेवर की बात करें, तो यह इस फीचर से यूजर को बाहर रखने का काम करता है। खास बात है कि यूजर अपनी जरूरत के अनुसार इन ऑप्शन में बदलाव कर सकते हैं।

कंपनी का यह फीचर अभी अंडर डिवेलपमेंट है। बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद कंपनी इस फीचर के स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है।

चैट लिस्ट के लिए आया तगड़ा फीचर

वॉट्सऐप अपने बीटा यूजर्स के लिए एक और तगड़ा फीचर लाया है। वॉट्सऐप का यह नया फीचर चैट लिस्ट फिल्टर्स को हमेशा विजिबल रखता है।

WABetaInfo ने इस नए फीचर को वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.25.4.12 में देखा है। अभी यूजर्स को फिल्टर देखने के लिए चैट लिस्ट को हल्का सा स्क्रॉल करना पड़ता है।

नया फीचर इस स्टेप को खत्म करके चैट फिल्टर्स को हमेशा विजिबल रखता है। वॉट्सऐप का यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए बड़े काम का है,

जो कन्वर्सेशन को मैनेज करने के लिए चैट फिल्टर्स पर निर्भर रहते हैं। कंपनी जल्द ही इसका स्टेबल वर्जन रोलआउट कर सकती है।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read