HomeRELIGIOUSPlanet: ग्यारह दिन बाद इन राशियों का भाग्य मारने जा रहा पलटी,शुक्र...

Planet: ग्यारह दिन बाद इन राशियों का भाग्य मारने जा रहा पलटी,शुक्र करेंगे शनि की राशि में गोचर, परिवार पर होगी धनवर्षा

Planet: ग्यारह दिन बाद इन राशियों का भाग्य मारने जा रहा पलटी,शुक्र करेंगे शनि की राशि में गोचर, परिवार पर होगी धनवर्षा

Planet: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह अपने नियत समय पर गोचर करते रहते हैं. शुक्र भी ऐसे ही एक ग्रह हैं. वे फिलहाल मकर राशि में विचरण कर रहे हैं लेकिन 11 दिन बाद यानी 28 दिसंबर को वे कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

उनके इस गोचर की वजह से 3 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने जा रहा है. उनका भाग्य 28 दिसंबर के बाद पलटी मारेगा और नए साल में परिवार पर जमकर धनवर्षा करेगा.

उन्हें न केवल आकस्मिक धनलाभ होगा बल्कि समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा. आइए जानते हैं कि शुक्र गोचर की वजह से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है.

शुक्र गोचर से लाभान्वित होने वाली राशियां

वृष राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन करने से बिजनेस करने वाले लोगों को काफी फायदा होगा. उन्हें नए सौदे हाथ लग सकते हैं. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने का योग है. वहीं जॉब चेंज करने की सोच रहे लोगों की इच्छा भी पूरी हो सकती है. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा.

मेष राशि

शुक्र गमन की के प्रभाव से आप कार्यक्षेत्र में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे. बॉस आपके काम से खुश रहेंगे. वे आपको बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार कर सकते हैं. किसी पुराने निवेश से आपको अचानक धनलाभ हो सकता है. कोर्ट में चल रहे मामले आपके फेवर में हल हो सकते हैं.

मिथुन राशि

शुक्र गोचर की वजह से आपको भाग्य का साथ मिलने जा रहा है. न केवल सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी बल्कि धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपका रूझान होगा. आप जरूरतमंदों की मदद के लिए दान-पुण्य करेंगे. परिवार के साथ आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.COMPUTER JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read