HomeRELIGIOUSAstrology: अगर आपके कुंडली में अशुभ हो राहु तो जीवन में झेलनी...

Astrology: अगर आपके कुंडली में अशुभ हो राहु तो जीवन में झेलनी पड़ती हैं यह बङी परेशानी, बचने के लिए करे लें यह उपाय

Astrology: अगर आपके कुंडली में अशुभ हो राहु तो जीवन में झेलनी पड़ती हैं यह बङी परेशानी, बचने के लिए करे लें यह उपाय

Astrology:ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को पापी, क्रूर अशुभ छाया ग्रह कहा जाता है.

ज्योतिषियों का मानना है कि राहु की छाया केवल कुंडली पर ही नहीं, बल्कि घर को भी प्रभावित करती है.

जब घर में राहु की अशुभ छाया होती है तो परिवार के सदस्यों के बीच अशांति और असमय नुकसान होता है.

ज्योतिष शास्त्रों में बताया गया है कि घर में राहु की अशुभ छाया तभी होती है जब घर के सदस्यों की कुंडली में राहु की स्थिति अशुभ होती है.

राहु के अशुभ प्रभाव का संकेत

– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में लाल चीटियों का अधिक मात्रा में दिखाई देना, राहु का अशुभ प्रभाव का संकेत है.

– घर में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान जल्दी खराब हो जाना भी राहु के अशुभ प्रभाव का ही संकेत है.

– घर के सदस्यों को ज्यादा देर तक सोने की आदत होना और आलस्य महसूस करना.

लोगों के देर रात तक जागना और सूर्य निकलने तक सोना राहु के अशुभ प्रभाव का संकेत देता है.

– जिसके घर में अक्सर सांप निकलना, और जंगली कबूतरों को आना जाना लगा रहना या घोंसला होना

भी राहु के बुरे प्रभाव का इशारा करता है. ज्योतिष शास्त्रों में बताया गया है की ऐसे घरों में माता लक्ष्मी नहीं रुकती.

– घर में ज्यादा कबाड़ इकट्ठा होना. यदि आपके घर के समान खराब होंगे तो कबाड़ इक्ट्ठा होगा, ऐसा होना घर की सुख-समृद्धि में बाधा उत्पन्न करता है.

राहु को मजबूत करने के उपाय

– घर के सभी सदस्यों को सूर्योदय से पहले उठना चाहिए और सूर्य के पहले किरण का स्वागत करें.

– घर में कबाड़ इकट्ठा नहीं होने दें. इसके लिए आप कबाड़ वाले को बुलाकर घर की अनावश्यक वस्तुओं को बाहर निकाल दें.

– लाल चीटियों को प्राकृतिक तरीके से दूर करें, उन्हें मारने की कोशिश बिल्कुल ना करें.

– घर में भगवान का भजन करना चहिए. घर के हर कोने में मोरपंख लगाएं. इससे सांप, छिपकली और अन्य जीव जंतु घर में नहीं प्रवेश करते.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. COMPUTER JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read