Uttrakhand News: भारत में क्रिकेट का कितना क्रेज है ये किसी से छिपा नहीं है। इस क्रेज की वजह से ही क्रिकेटरों की मोटी कमाई होती है। ऐसे ही एक भारतीय क्रिकेटर ने उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स पे किया है।भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स बन गए हैं। 2025-26 वित्तीय वर्ष में ऋषभ पंत ने 23 करोड़ 84 लाख रुपए इनकम टैक्स चुकाया है। हालांकि, कॉर्पोरेट कैटेगरी में ओएनजीसी ने 13564 करोड़ टैक्स चुकाए हैं।एक दौर था, जब ऋषभ पंत को गुरुद्वारे में राज बिताना पड़ता था। वह लंगर खाकर क्रिकेट की प्रैक्टिस करने जाया करते थे। भारतीय टीम तक पहुंचने से पहले ऋषभ पंत काफी बुरे दिन देखे हैं। ऐसा नहीं कि वह बेहद गरीब परिवार से आते थे लेकिन, माता-पिता पर अतिरिक्त बोझ न डालने के मकसद से उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना, तब जाकर आज इस मुकाम तक पहुंचे।
ऋषभ पंत का कितना नेटवर्थ
एक अनुमान के मुताबिक ऋषभ पंत के पास 150 करोड़ का नेटवर्थ है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 27 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। इसके अलावा वह बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड ए के प्लेयर हैं। जिसके लिए उन्हें सालान 5 करोड़ रुपए मिलते हैं। साथ ही हर मैच का फीस अलग मिलता है। वहीं, ब्राड एंडोर्समेंट के जरिए वह 8-15 करोड़ रुपए कमाते हैं।


