UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक सप्ताह पहले ही जोरदार दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 18 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया और अगले दो-तीन दिनों में पूरे राज्य जमकर बरसा। इस दौरान 39 जिलों में भारी से और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट 19 से 23 जून तक रहेगा। जिसमें तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
UP में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। इन क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है।
मध्य, पश्चिमी UP में भी बारिश का असर
मानसून का प्रभाव धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर जैसे जिलों में भी अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा और फिरोजाबाद में 20-21 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। जिससे बारिश और तेज होंगी।
सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ग्रामीण और खुले इलाकों में बिजली गिरने की वाले इलाको और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील किया गया है। साथ ही भारी बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। और जलभराव, यातायात जाम की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन को भी तैयार रहने को कहा गया है।







