HomeUTTAR PRADESHUP पुलिस की नई ताकत को सलाम, अमित शाह ने 60,244 कांस्टेबलों...

UP पुलिस की नई ताकत को सलाम, अमित शाह ने 60,244 कांस्टेबलों को सौंपे नियुक्ति पत्र


UP Police Joining: 15 जून को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में एक ऐतिहासिक समारोह आयोजित हुआ। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60,244 नवचयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे। बता दें, यह देश की अब तक की सबसे बड़ी और पारदर्शी पुलिस भर्ती प्रक्रिया मानी जा रही है, जिसने न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस बल को मजबूत किया, बल्कि युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी प्रदान किए।


भर्ती प्रक्रिया का अवलोकन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया को अत्याधुनिक तकनीक और सख्त निगरानी के साथ संपन्न किया गया। कुल 48.17 लाख आवेदनों में से 15.49 लाख महिलाएं शामिल थीं। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पांच दिनों में 10 शिफ्टों में आयोजित की गई। जिसमें 67 जनपदों के 1,174 अविवादित परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। OMR शीट्स की स्कैनिंग CCTV निगरानी में की गई। वहीं, रिजल्ट रिकॉर्ड समय में घोषित किए गए। इस प्रक्रिया में किसी भी निजी व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया।


नवचयनित पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती पर बोले CM योगी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर को ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ करार दिया। उन्होंने कहा ‘पिछले आठ वर्षों में डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त बनाकर कानून-व्यवस्था में सुधार किया है। यह भर्ती पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रही। जिसमें गरीब, दलित, पिछड़े और सभी वर्गों के युवाओं को बिना भेदभाव के अवसर मिला।’


इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी नवचयनित कांस्टेबलों को संबोधित किया। उन्होंने कहा ‘ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, ड्यूटी पर उतना कम खून बहेगा। आप सभी को उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरव को बढ़ाने और बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत करना है।’  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read