HomeUTTAR PRADESHअयोध्या में त्रेतायुग और काशी में सतयुग के हो रहे दर्शनः CM...

अयोध्या में त्रेतायुग और काशी में सतयुग के हो रहे दर्शनः CM योगी

सीतापुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह गया है। जनता-जनार्दन और रामभक्त कह रहे हैं कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, जबकि रामद्रोही कह रहे हैं कि मंदिर बेकार बना है। इसे बनाने की आवश्यकता ही नहीं थी। भारत के अंदर मंदिर की क्या आवश्यकता थी। सीएम ने तंज कसा कि भगवान राम का मंदिर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नहीं तो क्या काबुल-कंधार, लाहौर और कराची में बनेगा। अयोध्या श्रीराम की पावन जन्मभूमि और कोटि-कोटि सनातन धर्मावलंबियों की आस्था की भूमि है। अयोध्या हमारा पवित्र धाम है। आज की अयोध्या त्रेतायुग के रामायण काल की याद दिलाएगी और काशी में सतयुग के दर्शन होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिसवां में आयोजित जनसभा में अपनी बातें रखीं। उन्होंने सीतापुर के सांसद व 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को फिर से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप के जन्मदिन की बधाई दी।

नैमिषारण्य के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार, हेलीकॉप्टर-मेट्रो की सुविधा से जोड़ने जा रहे
सीएम ने कहा कि सरकार नैमिषारण्य के लिए भी बड़ी कार्ययोजना लेकर आ चुकी है। फोरलेन कनेक्टिवटी कार्य प्रारंभ हो चुका है। यहां यात्री विश्रामालय बनेंगे, गोमती नदी का रिवर फ्रंट के रूप में विकास होगा, मंदिरों का पुनरोद्धार व सुंदरीकरण, हर व्यापारी का पुनर्वास, नए होटल-रेस्तरां खुलेंगे। इलेक्ट्रिक बस को लखनऊ से जोड़ने की सेवा प्रारंभ कर चुके हैं। हेलीकॉप्टर की सुविधा से भी जोड़ने जा रहे हैं। धीरे-धीरे लखनऊ से बाहर मेट्रो भी वहां तक पहुंचेगी। सीएम ने सुरक्षा के बेहतरीन वातावरण का उदाहरण देते हुए कहा कि रेडिको खेतान ने भी यहां एक हजार करोड़ के निवेश के साथ सैकड़ों नौजवानों के लिए नौकरी-रोजगार के द्वार खोला। ईडी के एक अधिकारी ने नौकरी छोड़कर नौजवानों के भविष्य के लिए आपको बेहतरीन कैंपस उपलब्ध कराया।

देश में जल्द ही समान नागरिक कानून भी करेंगे लागू
सीएम ने कहा कि रामभक्त भारत की सुरक्षा, विकास-गरीबों के उत्थान, विकसित भारत के लिए कार्य कर रहे हैं। रामद्रोही दुनिया में भारत को अपमानित करते हैं। सुरक्षा में सेंध लगाते हैं। रामभक्तों पर गोली चलाते हैं और आतंकियों के मुकदमे वापस लेते हैं। मोदी जी के चमत्कारिक नेतृत्व के कारण देश में परिवर्तन हुआ है। नए भारत में सुरक्षा, सम्मान व विकास के कार्य भी हो रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि यह देश अब अधिक इंतजार नहीं करेगा, जल्द ही समान नागरिक कानून भी लागू करेंगे। कांग्रेस, सपा-बसपा के लोगों के लिए चुनाव सत्ता प्राप्त का माध्यम है, क्योंकि यह परिवार के लिए अधिक से अधिक धन लूट सके। भाजपा आत्मनिर्भर के सपने को साकार करने के लिए सत्ता में आना चाहती है।

आतंकियों के मुकदमे वापस लेने की फाइल पर अखिलेश ने किया था हस्ताक्षर
सीएम योगी ने कहा कि आतंकियों ने हमारी आस्था राम जन्मभूमि अयोध्या, काशी के संकट मोचन, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या कचहरी और रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव ने सबसे पहले इन आतंकियों के मुकदमे वापस लेने की फाइल पर हस्ताक्षर किया था पर न्यायपालिका ने ऐसा होने से बचा लिया। यह आतंकवादी बाहर निकलकर हमले और विस्फोट करते। आज आपकी सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता। किसी ने ऐसा सोचा भी तो उसे पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज उसके जीवन की डोर काटकर ले जाएंगे। कानून को बंधक बनाने का प्रयास करने वालों की रामनाम सत्य की यात्रा निकल जाएगी।

जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिला प्रभारी नीरज सिंह, योगी सरकार के मंत्री राकेश राठौर गुरु, विधायक आशा मौर्या, मनीष रावत, निर्मल वर्मा, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, पूर्व विधायक सुनील वर्मा, लोकसभा संयोजक दिनेश तिवारी, कैप्टन मनोज पांडेय की भाभी अनुराधा पांडेय, समाजसेवी शरद चौधरी आदि की मौजूदगी रही।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read