HomeUTTAR PRADESHमाफिया के सामने नाक रगड़ने वाले सुरक्षा नहीं दे सकते : योगी...

माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले सुरक्षा नहीं दे सकते : योगी आदित्यनाथ

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि राजनीति का अपराधीकरण और माफिया प्रवृत्ति के तत्वों को प्रश्रय देना विकास में सबसे बड़ी बाधा है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा के एजेंडे में विकास व गरीब कल्याण नहीं था। आस्था से खिलवाड़ करना यह जन्मसिद्ध अधिकार समझते थे। अपराधी व माफिया को गले का हार बनाकर जनता, बेटी-व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाते थे। भाजपा की सरकार जो कहती है, करके दिखाती है। योगी ने शनिवार को मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के पक्ष में जनसभा कर उन्हें चुनाव जिताने की अपील की।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अब माफिया-अपराधी जेल में हैं या जहन्नुम में। किसी बेटी-व्यापारी को धमकी देने की कोशिश अब कोई नहीं कर सकता है, क्योंकि उसे परिणाम मालूम है। यह सुरक्षा भाजपा ही दे सकती है। वे लोग यह सुरक्षा नहीं दे सकते हैं, जो माफिया के सामने नाक रगड़ते थे। बड़े-बड़े माफिया जिनकी कभी तूती बोलती थी, आज वे घिघियाते थे। उनकी हालत देख रहे हैं। कहते हैं कि जान बख्श हो, ठेली पर सब्जी लगाकर पेट भर लेंगे, लेकिन किसी की जमीन पर कब्जा नही करेंगे।

यूपी में पैसे के अभाव में कोई उपचार से वंचित नहीं रहता

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 2014 के पहले देश में गरीब भूखों मरता था। आज 80 करोड़ गरीबों को राशन मिल रहा है। कोई गरीब बीमार हो जाता था तो परिवार तबाह हो जाता था। यूपी में हमने व्यवस्था की है कि जिसके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, सांसद-विधायक या सामान्य आदमी भी पत्र लिख देता है तो सीधे उसके अकाउंट में पैसा भेज दिया जाता है यानी पैसे की कमी के कारण कोई उपचार से वंचित न रहने पाए। यूपी में केवल सादी दाल नहीं होगी, दाल में तड़का भी होगा। 10 करोड़ लोगों को फ्री में सिलेंडर मिले हैं तो हमने तय किया है कि यूपी में होली-दीवाली फीकी नहीं होगी, फ्री में एक-एक सिलेंडर भी देंगे।

मुरादाबाद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के हो रहे कार्य

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि हमने यहां पहले ही मेडिकल कॉलेज दे रखा है। मुरादाबाद को विकास प्रक्रियाओं से जुड़ा देख अच्छा लगता है। कुंवर सर्वेश सिंह जब सांसद थे, तब उन्होंने एक कार्यक्रम आयोजित किया था। उस कार्यक्रम में आने के बाद मांग की थी कि मेरे मुरादाबाद में विश्वविद्यालय होना चाहिए। हमने गुरु जंभेश्वर के नाम पर मुरादाबाद को विश्वविद्यालय दे दिया है।

इस अवसर पर मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह, विधायक कुंवर सुशांत सिंह, मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, बिजनौर के भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read