HomeUTTAR PRADESHप्रमुख सचिव ने घर-घर दी दस्तक… पूछा-सीवर लाइन से कोई फायदा हुआ...

प्रमुख सचिव ने घर-घर दी दस्तक… पूछा-सीवर लाइन से कोई फायदा हुआ ?

आगरा: ताजनगरी में सीवर व पेयजल योजना की जमीनी हकीकत जानने के लिए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) सोमवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने घर-घर जाकर दस्तक दी। पूछा, पानी आ रहा है या नहीं? सीवर लाइन से कोई फायदा हुआ? पानी का प्रेशर, बिल भुगतान व अन्य जानकारियां लीं।

दो दिन के दौरे पर सोमवार दोपहर 2 बजे प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat)  आगरा पहुंचे। सरकारी अमले के साथ सबसे पहले धांधुपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सीवर कनेक्शन के बारे में पूछा। उपभोक्ताओं ने बताया कि सीवर लाइन डालने से फायदा हुआ है। फिर पूछा कि बिल आ रहा है या नहीं? लोगों ने बताया कि बिल नहीं आ रहा। प्रमुख सचिव ने कहा अच्छी गुणवत्ता की सेवाओं के लिए बिल भुगतान जरूर करते रहें। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में कोताही नहीं बरतने की हिदायत भी दी।

धांधपुरा से प्रमुख सचिव (Amrit Abhijat)  आवास विकास कॉलोनी स्थित सेक्टर-2 पहुंचे। यहां उन्होंने तीन-चार घरों में जाकर पानी और सीवर सुविधा की जानकारी ली। रमेश के घर पहुंचे तो वह गेट पर खड़े मिल गए। उनसे पूछा कि सीवर लाइन बिछ गई। तो रमेश ने बताया कि पांच साल पहले सर्वे हुआ था। अभी तक सीवर लाइन नहीं डली। प्रमुख सचिव ने कहा एक साल में सीवर लाइन बिछ जाएगी। फिर उन्होंने सेक्टर-4 स्थित घरों में जाकर पानी का प्रेशर परखा। यहां एक दरोगा के घर गए। उनके घर प्रेशर से पानी आपूर्ति होता मिला। उनसे पूछा कि क्या 24 घंटे पानी आता है। बताया, एक से डेढ़ घंटे आता है। फिर उन्होंने पूछा कि प्रेशर इतना ज्यादा क्यों है। उन्होंने मजाक करते हुए कहा- शायद पुलिस के डर से प्रेशर ज्यादा है। अन्य घरों में उन्होंने हाउस टैक्स, पानी व सीवर बिल आदि के बारे में जानकारियां लीं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

बैक मारने पर कहां जाता है सीवर का गंदा पानी

घर-घर दस्तक देने के बाद प्रमुख सचिव (Amrit Abhijat)  सेक्टर-4 स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने पंपिंग स्टेशन की मोटर, क्षमता व अन्य जानकारी लीं। पूछा, पंपिंग स्टेशन कैसे काम करता है। कर्मियों ने बताया कि पंप से सीवेज लाइन में आगे जाता है। पूछा कि सीवेज जब बैक मारता है फिर उसका निस्तारण कैसे किया जाता है। बताया कि बैंक मारने पर पंप की मदद से सीवेज को लाइनों में डाला जाता है।

पश्चिमपुरी तक सीवर कार्यों का निरीक्षण

प्रमुख सचिव (Amrit Abhijat) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां सीवर कनेक्शन चालू हो गए हैं वहां बिल भेजना शुरू किया जाए। इस दौरान अपर नगरायुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आज नगर निगम की समीक्षा

नगर विकास, नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन कार्यों की समीक्षा के लिए आए प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) मंगलवार को सर्किट हाउस में नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करेंगे। राजस्व अर्जन व प्रोजेक्ट की प्रगति जानेंगे। साथ ही, नगर निकायों के वार्षिक कार्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता सर्वेक्षण योजनाओं की समीक्षा होगी।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read