HomeUTTAR PRADESHSushaasan divas: भव्य रूप से मनाया गया भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी...

Sushaasan divas: भव्य रूप से मनाया गया भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की 100वीं/जन्मशताब्दी व सुशासन दिवस

Sushaasan divas: भव्य रूप से मनाया गया भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की 100वीं/जन्मशताब्दी व सुशासन दिवस

सुशासन सप्ताह में आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के अंतर्गत अव्वल आए छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

Sushaasan divas: भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्मशताब्दी व सुशासन दिवस के अवसर पर मा० सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, मा० विधायकगण पडरौना मनीष जायसवाल, हाटा मोहन वर्मा, रामकोला विनय प्रकाश गौड़, खड्डा विवेकानंद पांडे, तमकुहीराज डॉ असीम कुमार राय जी की गरिमामयी उपस्थिति में लखनऊ में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री/ केंद्रीय रक्षा मंत्री जी के कार्यक्रम/ उद्बोधन का सीधा प्रसारण छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं , जनपद स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया।

इस अवसर पर परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, माननीय जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2024 तक चलने वाले सुशासन सप्ताह के अंतर्गत शिक्षा विभाग की तरफ से विभिन्न विद्यालयों, कॉलेजों में बच्चों के प्रतिभाओं को निखारने, बच्चों में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु निबंध, काव्य तथा भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित हुई,

जिसके अंतर्गत 3 प्रतिस्पर्धाओं में कुल 9 छात्र छात्राओं को माननीय जनप्रतिनिधियों के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।

3 को प्रथम, 3 को द्वितीय तथा 3 तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत गौरी मिश्रा हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना को प्रथम, आशुतोष कुशवाहा जेपी इंटर कॉलेज कप्तानगंज को द्वितीय तथा शुभम राय इंटरमीडिएट कॉलेज गाजीपुर को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में सूर्य प्रताप सिंह राजकीय महाविद्यालय सुकरौली को प्रथम, आकाश पाठक राजकीय महाविद्यालय हाटा को द्वितीय, अंशिका यादव राजकीय महाविद्यालय हाटा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार काव्य पाठन प्रतियोगिता के अंतर्गत वासु प्रसाद गोंड़ बुद्ध पीजी कॉलेज को प्रथम, अंशिका सिंह राजकीय महाविद्यालय हाटा को द्वितीय, उर्मिला चौहान राजकीय महाविद्यालय हाटा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर माननीय सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि परम श्रद्धेय भारत रत्न प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने में श्रद्धेय अटल जी का नाम स्वर्णिम अक्षरों में आता है, उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है।

देश जब संघर्ष कर रहा था तो अपने कुशल नेतृत्व के बल पर विश्व के समक्ष अग्रिम पंक्ति में आगे लाकर खड़ा किया, पोखरण विस्फोट उनकी एक उपलब्धि का अंश मात्र है।

उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम देश के ग्रामीण सड़कों का उद्धार एवं विकास कर ग्रामीणों के लिए सुलभ बनाया। सुशासन शब्द को अगर हम लोग आत्मसात कर लें तो किसी भी मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, डीसी मनरेगा राकेश, जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, जिला अर्थ संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य, अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार, विभिन्न विद्यालयों/ कॉलेजों से आए हुए छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं, प्राचार्यों सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read