Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHStation resolution day: थाना समाधान दिवस के लिए अप्रैल से जून 2025...

Station resolution day: थाना समाधान दिवस के लिए अप्रैल से जून 2025 तक का रोस्टर जारी

fok-media-samman-samaroh

Station resolution day: थाना समाधान दिवस के लिए अप्रैल से जून 2025 तक का रोस्टर जारी

Station resolution day: जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस का रोस्टर जारी कर दिया है।

यह रोस्टर अप्रैल 2025 से जून 2025 तक प्रभावी रहेगा, जिसमें प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान सभी थानों में राजस्व, पुलिस, चकबंदी, विकास, विद्युत विभाग और नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

सभी संबंधित अधिकारी प्रातः 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे और जन समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

शिकायतों का निस्तारण यथासंभव उसी दिन संयुक्त टीम भेजकर सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों की सुनवाई प्रभारी अधिकारी करेंगे और समस्या की प्रकृति के आधार पर पुलिस, राजस्व या संयुक्त टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

प्रत्येक निस्तारित मामले की प्रविष्टि जी.डी. में दर्ज की जाएगी, ताकि भविष्य में शिकायत के दोहराव पर वैधानिक कार्रवाई संभव हो सके।

गंभीर मामलों में थानाध्यक्ष, तहसीलदार, उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी की टीम स्थल निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करेगी।

शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्रमाण पत्र और संपर्क नंबर भी लिया जाएगा।

बनाए गए रोस्टर के अनुसार

रोस्टर के अनुसार, 12 अप्रैल को पडरौना सदर थाना हेतु तहसीलदार पडरौना, जटहा बाजार हेतु नायब तहसीलदार पडरौना, कुबेर स्थान हेतु एसडीएम पडरौना व क्षेत्राधिकारी पडरौना,

रविंद्र नगर हेतु चकबंदी अधिकारी पडरौना, कसया हेतु नायब तहसीलदार कसया, हाटा हेतु तहसीलदार हाटा, खड्डा हेतु एसडीएम खड्डा,

तमकुही राज हेतु एसडीएम तमकुही राज, कप्तानगंज हेतु उप जिलाधिकारी कप्तानगंज सहित अन्य थानों के लिए संबंधित अधिकारी नामित किए गए हैं।

इसी तरह 26 अप्रैल, 10 मई, 24 मई, 14 जून और 28 जून के लिए भी थानावार अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक करेंगे आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा दो थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा,

जबकि अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक भी कम से कम दो थानों का दौरा करेंगे।

पुलिस उपाधीक्षक अपने क्षेत्र के थानों का भ्रमण कर कार्यवाही की समीक्षा करेंगे।

महिलाओं के उत्पीड़न और अवैध स्लॉटर हाउस से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण थाना समाधान दिवस में संभव नहीं होगा,

उन्हें आगामी तहसील दिवस में जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

यह कदम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular