Sunday, May 3, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHPolice action: संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने की...

Police action: संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई तेज,अब तक 49 आरोपि गिरफ्तार

fok-media-samman-samaroh

Police action: संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई तेज,अब तक 49 आरोपि गिरफ्तार

Police action: संभल के शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में पुलिस कार्रवाई तेज कर दी है।

हिंसा के दौरान हुए पथराव और फायरिंग में चार युवकों की मौत हो गई थी,

जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों समेत 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

इस मामले में पुलिस अब तक 49 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि 91 और उपद्रवियों की पहचान हो चुकी है।

बाकी उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान छेड़ दिया है।

हिंसा के बाद से ही मस्जिद क्षेत्र में तमाम घरों पर ताले लटके हुए मिले थे। इनमें से कुछ अब भी बंद हैं।

पुलिस इन घरों का सत्यापन कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन घरों में रहने वाले परिवारों में कितने सदस्य हैं,

पुरुष, महिलाएं और बच्चों की संख्या कितनी है और कितने सदस्य बाहर रहते हैं।

इसके साथ ही यह भी जांच हो रही है कि हिंसा वाले दिन घरों में कौन-कौन मौजूद था।

पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रियता से हिंसा में शामिल हर उपद्रवी को चिन्हित करने में जुटी है। घर-घर जाकर जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों से भी जानकारी साझा करने की अपील की गई है।

पुलिस बार बार साफ कर चुकी है कि हिंसा में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

घटनास्थल और आसपास के इलाकों में पुलिस की कड़ी निगरानी है।

स्थानीय प्रशासन ने भी क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने के लिए लोगों से शांति की अपील की है।

हिंसा के बाद प्रभावित क्षेत्र में जनजीवन सामान्य हो गया है, लेकिन पुलिस की जांच और सत्यापन प्रक्रिया जारी है।

एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।

91 और उपद्रवियों की पहचान हुई है, उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular