HomeUTTAR PRADESHPM Chairs Cabinet Meeting:मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक,...

PM Chairs Cabinet Meeting:मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, जानें क्या लिए गए फैसले


PM Modi Holds Cabinet Meeting: मिडिल ईस्ट संकट को लेकर पीएम मोदी कैबिनेट की उच्चस्तरीय बैठक की है। इस बैठक में सरकार के वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पेट्रोलियम, कच्चे तेल, गैस, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों से संबंधित स्थिति की समीक्षा की गई।


बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे। 


पीएम मोदी ने क्या कहा


पीएम मोदी ने यह स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ग्लोबल सप्लाई चेन में आई बाधाओं को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है कि सप्लाई चेन में आई गिरावट को कैसे दूर किया जाए। 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण हालात बिगड़ गए हैं। जवाब में ईरान में इजरायल और खाड़ी देशों पर हमले किए हैं। ईरान के नियंत्रण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बेहदी अहम समुद्री मार्ग है। जिससे दुनिया के 20 फीसदी कच्चे तेल की आपूर्ति होती है। लेकिन संघर्ष के बाद जहाजों की आवाजाही ना के बराबर हो रही है। 


एलपीजी संकट हुआ कम


बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और लोगों की पैनिक कम हो रही है। सरकार ने राज्यों को कमर्शियल एलपीजी का आवंटन बढ़ा दिया है। जिसमें शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही पाइप्ड नेचुरल गैस के विस्तार को भी प्रमोट किया जा रहा है। राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए नए पीएनजी कनेक्शन कराने की रफ्तार बढ़ाए। वहीं, एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए देशभर में लगातार छापेमारी की जा रही है।                         

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read